{"_id":"635b3c77418ff76b987ab0a4","slug":"delhi-in-the-fourth-phase-today-external-students-will-get-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : चौथे चरण में आज बाहरी छात्रों को मिलेगा दाखिला, सीटें पाने वाले विद्यार्थियों को एडमिशन लेने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : चौथे चरण में आज बाहरी छात्रों को मिलेगा दाखिला, सीटें पाने वाले विद्यार्थियों को एडमिशन लेने की सलाह
Fri, 28 Oct 2022 07:50 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 28 Oct 2022 07:50 AM IST
सार
जैक दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया कि तीन चरणों में अभी तक करीब पांच हजार सीटों पर दाखिला हो गया है। अब शेष करीब 1500 सीटों पर दाखिले के लिए दौड़ होना बाकी है। ऐसे में इस अंतिम चरण में अधिक से अधिक सीटों पर छात्रों के दाखिला लेने की संभावना है।
विज्ञापन
एडमिशन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए चौथे चरण के तहत शुक्रवार (आज) को बाहरी छात्रों को मौका मिलेगा। एक ही दिन में सभी श्रेणी के छात्रों को संबंधित विश्वविद्यालयों में रिपोर्ट करना होगा। सीटों का आवंटन कर रही ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) ने छात्रों को राय दी है कि जिन्हें सीट मिल गई है, वे दाखिला ले लें, क्योंकि दाखिले का यह अंतिम चरण है। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो छात्रों को स्पॉट राउंड में दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन
जैक दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया कि तीन चरणों में अभी तक करीब पांच हजार सीटों पर दाखिला हो गया है। अब शेष करीब 1500 सीटों पर दाखिले के लिए दौड़ होना बाकी है। ऐसे में इस अंतिम चरण में अधिक से अधिक सीटों पर छात्रों के दाखिला लेने की संभावना है। ऐसे में स्पॉट राउंड के लिए बमुश्किल ही सीट बचने की संभावना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि चौथे चरण के बाद भी कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन्हें स्पॉट राउंड में भरा जाएगा। हालांकि, स्पॉट राउंड में छात्र अपने विकल्पों में बदलाव नहीं कर सकते हैं। जिस ब्रांच और विश्वविद्यालय में सीट खाली होगी, दाखिला वहीं मिलेगा। छात्रों को सलाह है कि चौथे चरण के तहत यदि उन्हें सीट आवंटित हो रही है, तो वे फीस जमा कर अपनी सीट पक्की करें।
विज्ञापन
यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि सीट आवंटन होने पर छात्रों को विश्वविद्यालय पहुंचना जरूरी है। यदि छात्र विश्वविद्यालय नहीं पहुंचेंगे तो सीट को रद्द कर दिया जाएगा। जैक दिल्ली की ओर से बृहस्पतिवार को चौथे चरण के लिए दिल्ली के सभी श्रेणी के छात्रों को दाखिला दिया गया है।