फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: IH desks for fraud victims starting today in every police station

Delhi: ठगी पीड़ितों के लिए हर पुलिस स्टेशन में आज से शुरू हो रही है हेल्प डेस्क, अब कहीं भी दर्ज होगी FIR

Sat, 01 Nov 2025 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Nov 2025 02:23 AM IST
सार

नजदीकी पुलिस स्टेशन में पीडि़त की तुरंत शिकायत दर्ज की जाएगी। इसके बाद शिकायत संबंधित जांच एजेंसी को भेज दी जाएगी। इस एफआईआर को जीरो एफआईआर कहा जाएगा। ये सिस्टम एक नवंबर से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
Delhi: IH desks for fraud victims starting today in every police station
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

एक लाख या उससे ज्यादा की साइबर ठगी के पीडि़त अब किसी भी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पीडि़त हेल्पलाइन नंबर 1930, बेवसाइट https://cyberpolice.nic.in के अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन में ठगी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नजदीकी पुलिस स्टेशन में पीडि़त की तुरंत शिकायत दर्ज की जाएगी। इसके बाद शिकायत संबंधित जांच एजेंसी को भेज दी जाएगी। इस एफआईआर को जीरो एफआईआर कहा जाएगा। ये सिस्टम एक नवंबर से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त अपराध देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली पुलिस पुलिस शुक्रवार एक और हेल्प डेस्क खोलने जा रही है। साइबर ठगी के पीडि़तों के साइबर हेल्प डेस्क दिल्ली पुलिस के हर पुलिस स्टेशन में शुरू करने जा रही है। हालांकि साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क आदि को मिलाकर हेल्प डेस्क इंटीग्रेटेड हेल्प डेस्क(आईएचडी) नाम दिया गया है। साइबर ठगी का पीडि़त इस हेल्प डेस्क के पास जाएगा तो यह आईएचडी उसकी एफआईआर दर्ज करवाने में सहायता करेगी।
विज्ञापन


साइबर फ्रॉड में ई-एफआईआर की लिमिट कम करने से जहां पीडि़त साइबर हेल्पलाइन 1930 के अलावा अपने नजदीक के थाने मे जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे पीडि़त के खाते से ठगों द्वारा निकाली जाने वाली रकम को तुरंत फ्रीज कर दिया जाएगा। साथ ही बदमाशों को पकडऩे में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवेश चंद्र श्रीवास्तव, विशेष पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस

ठगी की इतनी रकम की जांच यहां होगी
गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने 16 मई से साइबर वित्तीय अपराधों के लिए एक नई ई-ज़ीरो एफआईआर पहल शुरू की है। दिल्ली के लिए एक पायलट परियोजना के रूप में शुरू की गई। वेबसाइट के अलावा गृहमंत्रालय के नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर ई-एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। जांच के बाद जीरो एफआईआर हर पुलिस स्टेशन को भेज दी जाएगी।

यह होगी प्रक्रिया

  • जिले का साइबर पुलिस स्टेशन- 25 लाख तक की राशि से संबंधित शिकायतों की जांच करेगी
  • साइबर सेल- 25 लाख से 50 लाख तक की राशि से संबंधित शिकायतों की जांच अपराध शाखा की साइबर सेल करेगी
  • आईएफएसओ- 50 लाख से अधिक की राशि से संबंधित शिकायतों के लिए स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट जांच करेगी

जांच ऐसे आगे बढ़ेगी

  • आगे की पूछताछ और जांच के लिए सभी जांच अधिकारी (आईओ), एसएचओ और सुपरवाइजरी अधिकारियों को इन नियमों को पालन करना होगा
  • ई-एफआईआर प्राप्त होने के बाद आईओ शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर की प्रतीक्षा किए बिना, जांच में शामिल अनिवार्य प्रक्रिया, जैसे लियन मार्किंग, खाते को फ्रीज करना (यदि आवश्यक हो), सीडीआर/एसडीआर एकत्र करना, सीसीटीवी फुटेज एकत्र करना, आदि, तुरंत शुरू करेगा
  • शिकायतकर्ता से बिना किसी देरी के संपर्क किया जाएगा और आईओ द्वारा ई-एफआईआर के पंजीकरण के बारे में सूचित किया जाएगा। आईओ यह भी सुनिश्चित करेगा कि शिकायतकर्ता को ई-एफआईआर पंजीकरण के 72 घंटे के भीतर संबंधित पुलिस स्टेशन जाकर ई-एफआईआर की मुद्रित प्रति पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया जाए
  • यदि शिकायतकर्ता 72 घंटे की समय अवधि के भीतर उपस्थित नहीं होता है तो आईओ शिकायतकर्ता को एक नोटिस जारी कर पूछेगा कि ई-एफआईआर को बंद कर दिया जाए या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed