{"_id":"5c288e11bdec2257162fa930","slug":"delhi-hotel-staffer-arrested-for-peeping-in-guest-room-read-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः होटल में ठहरे थे दंपति, रात को वेटर ने की ऐसी हरकत, गुस्साई पत्नी ने बुला ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः होटल में ठहरे थे दंपति, रात को वेटर ने की ऐसी हरकत, गुस्साई पत्नी ने बुला ली पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
MMS Video in bathroom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के करोलबाग स्थित एक होटल से ऐसा मामला सामने आया है जो एक बार फिर होटलों की सुरक्षा और गोपनीयता पर सवाल खड़े करते हैं। सवाल उठता है कि जब देश की राजधानी में ऐसा कुछ हो सकता है तो फिर अन्य शहरों के होटल कितने भरोसेमंद होंगे। मामला एक होटल के वेटर की हरकत का है जिसकी वजह से कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस बुलानी पड़ी।
2 of 5
एमएमएस
- फोटो : सांकेतिक चित्र
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार करोलबाग के एक होटल में एक दंपति ठहरे हुए थे। दोनों ही इवेंट मैनेजर हैं और अपने काम से आगरा दिल्ली में आए हुए थे। रात करीब 11 बजे दोनों अपने कमरे में थे कि महिला को कुछ गड़बड़ लगी और वह सतर्क हो गई।
3 of 5
दिल्ली पुलिस
- फोटो : ani
कुछ देर बाद उसे आभास हुआ कि उसके कमरे में कोई देख रहा है, लेकिन उसे समझ नहीं आया कि कौन और कहां से। फिर पत्नी की नजर रोशनदान पर गई। तब उसे समझ आया कि वहीं से कोई देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
delhi police
इसके बाद उसने कमरे की खिड़की से बाहर झांक कर देखा तो वेटर राजी बाबू खड़ा था। जैसे ही वेटर को लगा कि वह पकड़ा गया है तो वह भागने लगा। लेकिन उसे पकड़ लिया गया और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
5 of 5
Delhi police
पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और राजी बाबू का मोबाइल जिससे उसने दंपति का तस्वीर लिया था अपने कब्जे में ले लिया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने इससे पहले भी इस तरह की घिनौनी हरकत की है। राजी बाबू इस होटल में कई सालों से काम कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।