फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः शेल्टर होम से बच्चियों की आवाजें सुन दहल जाते थे पड़ोसी, अत्याचारों की दास्तां है लंबी

Sun, 30 Dec 2018 11:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 30 Dec 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
delhi shelter home operator arrested you will shock to know the torcher on small girls
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account
शेल्टर होम (आश्रय गृह) की शर्मिंदा कर देने वाली कहानियां धीरे धीरे सामने आने लगी हैं। राजधानी के एक निजी शेल्टर होम में पड़ताल में हैवानियत की घटना सामने आई है। यहां कोई बात न मानने पर छोटी बच्चियों तक को मिर्ची पाउडर डालकर उन्हें सजा दी जाती थी। सामने आया है कि पड़ोसियों को बच्चियों के साथ हो रही अमानवीयता का पहले से पता था। संचालकों के जुर्मों की लिस्ट इतनी लंबी है कि आप पढ़कर ही सिहर उठेंगे...
delhi shelter home operator arrested you will shock to know the torcher on small girls
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account

चिल्लाने की आवाज सुनकर दहल जाते थे पड़ोसी
निजी शेल्टर होम के पड़ोस में रहने वाले लोग लड़कियों को दी जाने वाली यातनाओं से पहले से ही इससे वाकिफ थे। पड़ोसियों के मुताबिक दो माह पहले ही शेल्टर होम नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ है। यहां अक्सर उन्हें लड़कियों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई देती थी। (सभी फोटो- प्रतीकात्मक)

delhi shelter home operator arrested you will shock to know the torcher on small girls
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account

लड़कियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग शेल्टर होम में जाते थे और संचालिका को उन्हें ठीक से रखने की सलाह देकर बाहर आ जाते थे। इससे पूर्व शेल्टर होम कॉलोनी के बाहरी हिस्से में था, इसलिए लोगों को वहां चल रही गतिविधियों के बारे में ज्यादा पता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi shelter home operator arrested you will shock to know the torcher on small girls
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account

स्कूल के साथियों से किया था यातना का जिक्र
शेल्टर में रहने वाली लड़कियां स्कूल में अपने सहपाठियों और सहेलियों से भी यातनाओं का जिक्र करती थीं। लड़कियों के साथियों के मुताबिक उनके शरीर पर कई बार जख्म के निशान देखने को मिलते थे। लड़कियां उन्हें बताती थी कि गलती करने पर खाना नहीं दिया जाता। साथ ही उनकी डंडे से पिटाई की जाती है। सहेलियां अपने घरों से उनके लिए खाना लाती थीं। इन लड़कियों में संचालिका का खौफ इतना था कि वह स्कूल में भी खाना डर-डर के खाती थीं।

विज्ञापन
delhi shelter home operator arrested you will shock to know the torcher on small girls
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account

द्वारका सेक्टर-23 स्थित निजी शेल्टर होम (आश्रय गृह) में रहने वाली मासूम बच्चियों को यातना देने के मामले में पुलिस ने शेल्टर होम की संचालिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात पकड़े गए लोगों में वेलफेयर ऑफिसर और दो हाउस मदर भी शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है। उधर शेल्टर होम के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है ताकि वहां रहने वाली लड़कियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed