फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Hope for traders with infection rate declining

दिल्ली: संक्रमण दर घटने के साथ व्यापारियों की आस जगी

Fri, 21 May 2021 05:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 21 May 2021 05:18 PM IST
सार

  • लॉकडाउन में ढील के साथ व्यापार व उद्योग खोलने की मांग
  • कुछ शर्तो के साथ व्यापारी अपना व्यवसाय शुरू करना चाह रहे है

विज्ञापन
Delhi: Hope for traders with infection rate declining
लॉकडाउन के दौरान इंडिया गेट - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर घटने के साथ ही व्यापारियों में आस जगने लगी है। व्यापार में हो रहे नुकसान को देखते हुए व्यापारियों ने दिल्ली सरकार ने सख्ती के साथ लॉकडाउन में ढील देने की मांग की है। वहीं उद्यमी भी अब आवश्यक सामानों के साथ ही अन्य प्रोडक्शन यूनिट भी खोलना चाह रहे है। हालांकि डर यह भी है कि जिस तरह से पड़ोंसी राज्यों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है इस स्थिति में व्यापार करना भी फायदें का सौदा नहीं होगा।

विज्ञापन


दिल्ली के व्यापारियों ने सरकार से सोमवार से लॉकडाउन में ढील देने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल की तरह ही या तो ऑड इवन के साथ दुकान व फैक्ट्री खोलने की छूट दी जाए या वैक्सीन का दो डोज लेने वालों को व्यापार करने की अनुमति दी जाए। व्यापारियों का कहना हे दुकान का किराया, बैंक का कर्ज, कर्मचारियों का वेतन, बिजली बिल के खर्च निकालने केलिए कम से कम सरकार लॉकडाउन में ढील दें।
विज्ञापन


सप्ताह में दो दिन बंद रहे, लेकिन व्यापार खुलें
दिल्ली में निरन्तर केसेस में सुधार के मद्देनजर आगामी सोमवार से दिल्ली के बाजारों को खुलवाने के लिए सरकार से विनम्र आग्रह किया है। बाजारों का समय तय कर दिया जाए।  पड़ोसी राज्यों की स्थिति को देखते हुए यदि सप्ताह में 2 दिन तक बंद रखना जरूरी है तो व्यापारी तैयार है। बाजार को अब खुलवाना अति आवश्यक है। व्यापारी आर्थिक दृष्टि से पिछड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवल कुमार बल्ली, अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ होलसेल रेडीमेड गारमेंटस डीलर्स एसो सिएशन

कम से कम वैक्सीन लगाने वालों को मिले अनुमति
कुछ पाबंदियों के साथ लॉकडाउन खत्म होनी चाहिए। सरकार या तो ऑड इवन के आधार पर बाजार खोले या उसे फैक्ट्री चलाने की अनुमति दे जिन्होंने दो डोज वैक्सीन का लगवा लिया है। ना केवल व्यापारी बल्कि दुकानों व फैक्ट्रियों में काम करने वालों की आजीविका भी जरूरी है। मैन्यूफैक्चरिंग के काम में भी सरकार को नरम रवैया अपनाने की आवश्यकता है।
कैलाश गुप्ता, अध्यक्ष दिल्ली उद्योग व्यापार संगठन

कोरोना संक्रमण कम होने से व्यापारी वर्ग में व्यापार खोलने की सोच शुरू हुई है। लेकिन डेथ रेट कम नहीं हो रहा है, ऐसी परिस्थितियों में सरकार को यह सोचना होगा कि कैसे संक्रमण शका खतरा भी कम हो और आर्थिक खुशहाली भी आ सके। लॉकडाउन की वजह से व्यापारी परेशान है। व्यापारी चाहेंगे व्यापार खुले। सरकार यह देखें कि फिर से कोई सफर ना करें क्योंकि पड़ोसी राज्यों में संक्रमण दर कम नहीं हुआ है और दिल्ली का व्यापार भी यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से होता है।
नरेश सिक्का, सेक्रेटरी गांधीनगर अशोक विहार गारमेंट एसोसिएशन

आपदा को देखते हुए सभी तरह के टैक्स देयता की समय सीमा बढ़ानी चाहिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकीलों के बीमार  होने से व्यापारी रिटर्न भरने में असमर्थ है। सरकार तुरंत आदेश पारित करें, क्योंकि ऐसा न होने पर डिपार्टमेंट हमारे व्यापारियों पर जुर्माना लगाता है ऐसा व्यापारी समाज के साथ अन्याय और प्रताडना होगी।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य प्रदीप गुप्ता, हेमंत गुप्ता, राकेश कुमार यादव

छोटे व्यापारियों की परेशानी बढ़ी
पिछले एक महीने से बाजार बंद है। विशेषकर छोटे व्यापारी, किरायेदार व छोटे उद्यमी की हालात अच्छी नहीं है। सभी व्यापारियों ने अपनी क्षमता के अनुसार त्योहार व शादी-समारोह के लिए तैयारी की थी। कोरोना महामारी के कारण व्यापार सब ठप्प होने से परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। स्टाफ  की सैलरी व बिजली बिल भी देना है मजबूरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed