दिल्ली: हनीप्रीत ने पूर्व पति और ससुर पर लगाया मानहानि का आरोप, कोर्ट ने किया तलब
हनीप्रीत ने कहा कि आरोपी ने 10 जून 2021 को एक समाचार चैनल को मानहानिकारक साक्षात्कार दिया, जिसमें आरोपियों ने आरोप लगाए कि उसने सरकारी अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें अपने प्रभाव में लेकर आपराधिक साजिश में शामिल किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की एक अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दत्तक पुत्री प्रियंका उर्फ हनीप्रीत के पूर्व पति और ससुर को मानहानि के एक मामले में तलब किया है।
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विवेक बेनीवाल ने 14 मार्च को अपने फैसले में कहा प्रथम दृष्टया आरोपी पूर्व पति विश्वास गुप्ता और उसके पिता महेंद्र पाल गुप्ता के खिलाफ मानहानि का मामला बनता है। अदालत ने सभी को 12 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया है।
हनीप्रीत ने अदालत के समक्ष शपथ पर कहा कि आरोपी ने 10 जून 2021 को एक समाचार चैनल करनाल ब्रेकिंग न्यूज पर एक मानहानिकारक साक्षात्कार दिया। आरोपियों ने स्पष्ट आरोप लगाए कि उसने सरकारी अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें अपने प्रभाव में लेकर आपराधिक साजिश में शामिल किया।
हनीप्रीत ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता का चरित्र संदिग्ध है और कथित तौर पर वह गुरमीत राम रहीम के साथ अवैध संबंध में है। अदालत ने माना कि याची के बयान से स्पष्ट है कि आरोपियों ने बिना तथ्यों के बयान देकर याची की प्रतिष्ठा को नुकसान पंहुचाया। ऐसे में उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है। वे आरोपियों के खिलाफ समन करते हैं, ताकि उनपर मुकदमा शुरू किया जा सके।