{"_id":"5fb77c729d2a1a35b3484ac3","slug":"delhi-home-to-home-corona-survey-starts-from-today-in-containment-zone-and-60-percent-beds-of-private-hospital-on-govt-rate-mask-2000-rupees-challan-notification-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः आज से घर-घर में होगा कोरोना सर्वे, निजी अस्पतालों के 60 प्रतिशत बेड पर लगेंगे सरकारी रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः आज से घर-घर में होगा कोरोना सर्वे, निजी अस्पतालों के 60 प्रतिशत बेड पर लगेंगे सरकारी रेट
Fri, 20 Nov 2020 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज पत्रकारों से बात करते हुए मास्क जरूरत और उसे न पहनने पर लगने वाले 2000 रुपये के जुर्माने के बारे में बात की। सत्येंद्र जैन ने कहा कि कार के अंदर भी मास्क पहनने में कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि, नागरिकों को एक नियम बना लेना चाहिए कि जब भी वो घर से बाहर निकलें तो मास्क पहन कर ही निकलें। मास्क न पहनने पर 2000 रुपये का चालान काटने के आदेश की कॉपी आज हर जगह पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि बड़े पैमाने पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पहले से ही जारी है। आज से कंटेनमेंट जोन के घर-घर में सर्वे होगा, जिसमें लक्षण वाले मरीजों को चेक किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली के निजी अस्पतालों के 60 प्रतिशत आरक्षित बेड पर भर्ती होने वाले मरीजों का सरकारी रेट में इलाज होगा।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ये सारे कदम इसलिए उठा रही है ताकि कोरोना के प्रसार को कम किया जा सके और लोगों को इलाज में सहूलियत भी हो।