{"_id":"6403646b60e3d614270d2a73","slug":"delhi-hindi-news-prisoner-death-in-tihar-jail-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: तिहाड़ जेल में बंद कैदी की मौत, जेल नंबर तीन के नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: तिहाड़ जेल में बंद कैदी की मौत, जेल नंबर तीन के नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा था इलाज
Sat, 04 Mar 2023 09:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:02 PM IST
सार
जांच के दौरान जेल अधिकारियों ने बताया कि कुणाल हत्या के एक मामले में रोहिणी जेल में बंद था। बुधवार को उसे जेल नंबर तीन के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल नंबर तीन के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हत्या के मामले में बंद एक कैदी की मौत हो गई है। शुक्रवार तड़के तबियत बिगड़ने पर उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच करने की मांग की है। मामले की न्यायिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृत कैदी की पहचान कुणाल भंडारी (42) के रूप में हुई है। शुक्रवार तड़के कुणाल की मां ने पुलिस को फोन कर बताया कि दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से फोन कर उसे बेटे की तबियत खराब होने की बात कहकर अस्पताल बुलाया गया। यहां पहुंचने पर बताया गया कि उसके बेटे की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और कुणाल के शव को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान जेल अधिकारियों ने बताया कि कुणाल हत्या के एक मामले में रोहिणी जेल में बंद था। बुधवार को उसे जेल नंबर तीन के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार तड़के उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। उसके बाद उसे तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना की जानकारी न्यायिक अधिकारी को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन