फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Hindi News First birthday of white tiger Vyom Avni

Delhi: सफेद बाघ व्योम-अवनि का कल मनेगा पहला जन्मदिन, केक काटने के बाद कराया जाएगा विशेष भोजन

Fri, 25 Aug 2023 07:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 25 Aug 2023 07:46 AM IST
सार

इस मौके पर अवनि-व्योम के मनोरंजन के लिए खेल भी आयोजित किए जाएंगे। चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन ने बताया कि स्कूली छात्रों व दर्शकों को बाघ के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Hindi News First birthday of white tiger Vyom Avni
चिड़ियाघर में बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिड़ियाघर में शनिवार को सफेद बाघ के शावक व्योम व अवनि का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों की ओर से केक काटा जाएगा। इसके बाद शावकों को विशेष भोजन दिया जाएगा। इसमें कीमा व बोनलेस मीट के अलावा अन्य वस्तुएं होंगी। शावकों के लिए बाड़े के अंदर खेल भी आयोजित किए जाएंगे। उन्हें खेल-खेल में मीट के टुकड़ों को ढूंढना होगा। 

विज्ञापन


चिड़ियाघर में छह रॉयल बंगाल और पांच सफेद बाघ हैं। इनकी दहाड़ बाड़े से तीन किलोमीटर दूर से ही लोगों को सुनाई दे जाती है। इनमें बंगाल बाघ के दो शावकों समेत तीन मादा बाघिन अदिति, बरखा, सिद्धि व एक नर बाघ करण शामिल हैं। इसके अलावा यहां सफेद बाघिन सीता, अवनि व नर बाघ टीपू, विजय-2, व्योम शामिल हैं। बाघिन सीता और विजय-2 के मिलन से व्योम व अवनि हुए थे। इनका जन्म 24 अगस्त, 2021 को हुआ था। चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक, दोनों शावकों के जन्मदिन के लिए तैयारी कर ली गई है। इस खास अवसर पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां सेल्फी कटआउट लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


अवनि-व्योम के मनोरंजन के लिए खेल भी आयोजित किए जाएंगे। चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन ने बताया कि स्कूली छात्रों व दर्शकों को बाघ के प्रति जागरूक किया जाएगा। इनकी खूबी के बारे में बताया जाएगा। बाघों की गतिविधियों के लिए लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed