फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first women g rohini became delhi high court CJ

हाईकोर्ट में आईं पहली महिला चीफ जज

Sun, 13 Apr 2014 07:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Apr 2014 07:38 AM IST
विज्ञापन
first women g rohini became delhi high court CJ

दिल्ली हाईकोर्ट को न्यायमूर्ति जी रोहिणी के रूप में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश मिली हैं। उनकी नियुक्ति आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की।

विज्ञापन


इस तरह दिल्ली उच्च न्यायालय की 40 जजों में महिला जजों की संख्या बढकर 9 से अब 10 हो गयी है।

58 साल की जी रोहिणी आंध प्रदेश हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश रह चुकी हैं और साल 2001 में वह उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुई। दिल्ली उच्च न्यायालय में वह न्यायाधीश एन वी रमन्ना की जगह लेंगी। रमन्ना की नियुक्ति उच्चतम न्यायालय में हो गयी है।
विज्ञापन


14 अप्रैल 1955 को विशाखापत्तनम में पैदा हुई जी रोहिणी ने 1976 में विज्ञान लेकर ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। उसके बाद उसी शहर के कॉलेज ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


1980 में वकील के रूप में उन्होंने अपना नामांकन करवाया और उसके बाद आंध्र प्रदेश राज्य बार काउंसिल के चेयरमैन कोका राघव राव के ऑफिस में ज्वाइन किया। उसके बाद उन्होंने कोका राघव राव द्वारा स्थापित एपी लॉ जर्नल के लिए लीगल पत्रकारिता भी की।

देश में किसी हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, लीला सेठ थी, जो हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश बनी थी। सेठ भी दिल्ली हाईकोर्ट की जज रह चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed