{"_id":"609ae24d8ebc3ed20342d53d","slug":"delhi-high-court-suggest-celebrities-to-donate-plasma-after-covid-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट का सुझाव: कोविड से उबर चुकीं मशहूर हस्तियां दान करें प्लाज्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाईकोर्ट का सुझाव: कोविड से उबर चुकीं मशहूर हस्तियां दान करें प्लाज्मा
Wed, 12 May 2021 01:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 12 May 2021 01:30 AM IST
सार
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार को सुझाव दिया कि वह कोविड से उबर चुकी मशहूर हस्तियों का पता लगाकर उन्हें प्लाज्मा दान देने और लोगों को इस कार्य के वास्ते प्रोत्साहित करने को लेकर बयान देने के लिए तैयार करें।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार को सुझाव दिया कि वह कोविड से उबर चुकी मशहूर हस्तियों का पता लगाकर उन्हें प्लाज्मा दान देने और लोगों को इस कार्य के वास्ते प्रोत्साहित करने को लेकर बयान देने के लिए तैयार करें।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने यह सुझाव उस समय दिया, जब अदालत को बताया गया कि कोविड से उबर चुके लोग केवल तभी प्लाज्मा दान करने आगे आते हैं, जब उनके रिश्तेदार या मित्र से जुड़ा मामला हो।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान उपस्थित कुछ वकीलों ने अदालत को यह भी बताया कि कुछ लोग इस डर से प्लाज्मा दान करने अस्पताल या प्लाज्मा बैंक नहीं जाना चाहते क्योंकि वहां संक्रमण की चपेट में आने की आशंका रहती है। पीठ ने कहा कि प्लाज्मा दान करने को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाने ही होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ' इसके लिए आपको प्रचार करने की आवश्कता है। आपको जनता को समझाना होगा और इसके लिए उनके समक्ष ऐसे लोगों को लाना होगा ₨जिन्हें वे पहचानते हैं। इसलिए, आप कोविड से उबर चुकी हस्तियों का पता लगाकर उन्हें प्लाज्मा दान करने और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए बयान देने को कहिए।'