{"_id":"668c9f216f610254b70d8a28","slug":"delhi-high-court-refuses-to-allow-passive-euthanasia-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi High Court: निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति देने से इनकार, मेडिकल बोर्ड को भेजने संबंधी याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi High Court: निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति देने से इनकार, मेडिकल बोर्ड को भेजने संबंधी याचिका खारिज
Tue, 09 Jul 2024 07:54 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:54 AM IST
सार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 30 वर्षीय व्यक्ति के मामले को मेडिकल बोर्ड को भेजने संबंधी याचिका खारिज कर दी है और साथ ही निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च न्यायालय ने वानस्पतिक अवस्था में पडे़ व्यक्ति को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अदालत ने 30 वर्षीय व्यक्ति के मामले को मेडिकल बोर्ड को भेजने संबंधी याचिका खारिज कर दी। उसे 2013 में सिर में चोट लगी थी।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय ने कहा कि मामले के तथ्य संकेत देते हैं कि व्यक्ति को यांत्रिक रूप से जीवित नहीं रखा जा रहा है और वह बिना किसी अतिरिक्त बाहरी सहायता के खुद को जीवित रखने में सक्षम है। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा, याचिकाकर्ता किसी भी जीवन रक्षक प्रणाली पर नहीं है और याचिकाकर्ता बिना किसी बाहरी सहायता के जीवित है।
विज्ञापन
हालांकि, न्यायालय माता-पिता के साथ सहानुभूति रखता है, क्योंकि याचिकाकर्ता गंभीर रूप से बीमार नहीं है। यह न्यायालय हस्तक्षेप नहीं कर सकता और ऐसी प्रार्थना पर विचार करने की अनुमति नहीं दे सकता जो कानूनी रूप से अस्वीकार्य है।
विज्ञापन