हनीप्रीत को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि हनीप्रीत के वकील दीपक आर्य ने आज सुबह कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की। जिस पर दोपहर करीब 2 बजे बहस शुरू हुई। इस मामले में कोर्ट ने पहले फैसला सुरक्षित रख लिया था लेकिन शाम 7:30 बजे दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।
कोर्ट ने कहा कि हनीप्रीत पर जो तलवार लटक रही है उससे बचने के लिए हनीप्रीत ने ऐसा किया है। जबकि उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट जाना चाहिए था। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि यह मामला हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। कोर्ट ने कहा आप यहां याचिका लगाकर हमारा समय बर्बाद कर रही हैं। हरियाणा पुलिस आपके पीछे लगी है इसलिए आप ऐसा कर रहीं हैं।
इस फैसले से हनीप्रीत को बड़ा झटका लगा है। उन्हें लगा था कि दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
बहस के दौरान हरियाणा पुलिस ने ये दलील दी कि हनीप्रीत दिल्ली की रहने वाली नहीं है तो वह यहां जमानत की याचिका कैसे दायर की है। इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट को ये भी बताया कि हनीप्रीत ने दायर याचिका में भी सही जानकारी नहीं दी है। उसने जो पता दिया है वो भी उसका नहीं है। लिहाजा उसकी याचिका खारिज की जाए।
इस पर कोर्ट ने ही सवाल कर दिया कि क्या यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। क्या हमें इस मामले को सुनने का अधिकार है। कोर्ट ने ये भी पूछा कि अगर उन्हें खतरा है तो वो सरेंडर क्यों नहीं करतीं। हनीप्रीत द्वारा घर जाने के लिए तीन हफ्ते की अग्रिम जमानत मांगे जाने पर कोर्ट ने सवाल किया है कि आखिर घर जाने में कितना वक्त लगता है।
अदालत ने कहा कि दिल्ली से हरियाणा जाने में तो तीन घंटे ही लगते हैं तो तीन दिन की जमानत क्यों? इस पर हनीप्रीत के वकील ने कहा कि तो तीन दिन की न सही कुछ घंटों की ही जमानत दे दीजिए। अंत में वो 12 घंटे की जमानत के लिए भी तैयार हो गए।
इससे पहले मंगलवार की सुबह पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश में दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में छापेमारी की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। इसके साथ ही हनीप्रीत के वकील के घर के बाहर लगे सीसीटीवी का फुटेज भी सामने आया है। यह फुटेज सोमवार का है और इसमें वकील के घर से उसके साथ एक बुर्के वाली महिला निकलती दिख रही है। जिसके बारे में शक जताया जा रहा है कि यह महिला हनीप्रीत हो सकती है।