{"_id":"69f99907b01f76c0d00da27a","slug":"delhi-high-court-grants-engineer-rashid-permission-to-visit-his-father-admitted-at-aiims-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: AIIMS में भर्ती पिता से मिलेंगे सांसद इंजीनियर राशिद, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: AIIMS में भर्ती पिता से मिलेंगे सांसद इंजीनियर राशिद, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अनुमति
Tue, 05 May 2026 12:45 PM IST
Vijay Singh Pundir
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 05 May 2026 12:45 PM IST
सार
बारामूला के सांसद शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद को दिल्ली हाई कोर्ट ने एम्स में अपने बीमार पिता से मिलने की अनुमति दे दी है। इंजीनियर राशिद ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट से आतंकवाद फंडिंग मामले में दी गई एक सप्ताह की अंतरिम जमानत के आदेश में संशोधन की अपील की थी।
विज्ञापन
इंजीनियर राशिद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारामूला के सांसद अब्दुल रशीद शेख को दिल्ली हाई कोर्ट ने एम्स में अपने बीमार पिता से मिलने की इजाजत दे दी है। हाई कोर्ट ने अधिकारियों को उन्हें तिहाड़ जेल से एम्स ले जाने और फिर शाम को वापस तिहाड़ जेल लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
दिन में, वह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अपने पिता के साथ एम्स में रहेंगे। अब्दुल रशीद शेख ने अंतरिम ज़मानत आदेश में बदलाव की मांग की थी ताकि वे अपने पिता से मिल सकें, जिन्हें श्रीनगर से एम्स दिल्ली में शिफ्ट किया गया है। अंतरिम ज़मानत भी 10 मई तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में अपने पिता से मिलने के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि इंजीनियर राशिद ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट से आतंकवाद फंडिंग मामले में दी गई एक सप्ताह की अंतरिम जमानत के आदेश में संशोधन की अपील की थी। उन्होंने अपने बीमार पिता के इलाज के लिए दिल्ली में रहने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन