दिल्लीः होटल सूर्या बना कोविड अस्पताल, सीएम केजरीवाल और सिसोदिया ने किया दौरा
दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को अपने एक फैसले से बड़ी राहत दी है। अदालत ने होटल सूर्या को होली फैमिली अस्पताल के साथ अटैच करने का आदेश दिया है। अब यह होटल दिल्ली सरकार को मिल गया है और यहां पर कोविड मरीजों का इलाज होगा। आज इसी होटल का दौरा मुख्यमंत्री ने किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी थे।
बता दें कि सरकार ने यह तय किया था कि वह होटल को अस्पताल से अटैच करेगा तब इसके खिलाफ होटल हाईकोर्ट में गया था। इसके बाद अदालत ने एक पैनल का गठन किया था जिसके दो सदस्यों की रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने होटल सूर्या और क्राउन प्लाजा को अपने प्रांगण को कोविड अस्पताल में बदलने के निर्देश दिए।
दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद होटल सूर्या को अपने अधिकार में ले लिया है। यहां पर पहुंचकर केजरीवाल ने डॉक्टरों व अधिकारियों से बातचीत की। जब मीडिया ने उनसे सत्येंद्र जैन के बारे में पूछा तो वह बोले कि अभी उनकी रिपोर्ट आनी है उसके बाद ही कंफर्म हो सकेगा कि उन्हें कोरोना है या नहीं।
Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal and Deputy CM Manish Sisodia visit The Surya hotel which has been attached to the Holy Family Hospital, a dedicated COVID-19 facility. pic.twitter.com/lq6SOhIyRH
— ANI (@ANI) June 16, 2020
There is no confirmation yet, the test result is awaited: Delhi CM on being asked about health minister Satyendra Jain.
— ANI (@ANI) June 16, 2020
Jain is admitted to Rajiv Gandhi Super Speciality Hospital after he complained of high fever and difficulty in breathing. pic.twitter.com/GsQefqAkXI