फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi high court denies to give any order on plea demanding bringing of Indians in Afghanistan safely

दिल्ली: अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने के संबंध में याचिका दायर, अदालत का कोई आदेश देने से इनकार

Wed, 27 Oct 2021 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Oct 2021 05:40 PM IST
सार

केंद्र सरकार के स्थायी वकील अमित महाजन ने कहा कि सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सभी प्रयास किए हैं और कहा है कि अधिकारी याचिकाकर्ता को फंसे लोगों के ब्योरे का खुलासा नहीं करना चाहते।

विज्ञापन
Delhi high court denies to give any order on plea demanding bringing of Indians in Afghanistan safely
delhi high court - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने के संबंध में दायर जनहित याचिका पर फिलहाल कोई आदेश देने से इनकार कर दिया। अदालत ने याची के उस तर्क पर संदेह जताया कि वे अफगानिस्तान में फंसे उन भारतीयों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अदालत ने कहा उसे उन भारतीयों का ब्योरा कैसे मिला।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने फिलहाल संबंधित अथारिटी को याचिका को बतौर ज्ञापन विचार करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता परमिन्द्र पाल सिंह ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में 227 हिन्दू व सिख समुदाय के लोग फंसे हुए है और उनकोबतालिबान के हाथों जान और संपत्तियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


पीठ ने सुनवाई के दौरान याची से पूछा कि आखिर उन्हें उन भारतीयों का ब्योरा कैसे मिला जिनको जान का खतरा है। याची के अधिवक्ता ने कहा कि वे अफगानिस्तान में फंसे उन भारतीयों के साथ लगातार संपर्क में हैं तो पीठ ने कहा हमें इस तथ्य पर संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पीठ ने याचिकाकर्ता से उस सूची की प्रामाणिकता के बारे में सवाल किया जिसमें अफगानिस्तान में फंसे होने का दावा करने वाले व्यक्तियों का ब्योरा दिया गया था। जब याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि ये विदेश मंत्रालय को सौंपी गई वीजा प्रतियों से हैं तो अदालत ने पूछा कि उन्हें कॉपियां कहां से मिलीं।

केंद्र सरकार के स्थायी वकील अमित महाजन ने कहा कि सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सभी प्रयास किए हैं और कहा है कि अधिकारी याचिकाकर्ता को फंसे लोगों के ब्योरे का खुलासा नहीं करना चाहते।


याचिकाकर्ता के अधिवक्ता गुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि फंसे हुए व्यक्ति तालिबान के हाथों अपने जीवन और संपत्तियों के लिए लगातार खतरों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने उन्हें अफगानिस्तान से भारत में निकालने और स्वदेश वापसी के लिए सहायता प्रदान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। ऐसे में केंद्र सरकार को अफगानीस्तान में फंसे लोगों को सुरक्षा प्रदान करने और सुरक्षित भारत लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed