फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi high court allowed airtel half marathon to happen on november 19

19 नवंबर को होगा एयरटेल हाफ मैराथन, दिल्ली हाईकोर्ट कोर्ट ने इन शर्तों पर दी मंजूरी

Thu, 16 Nov 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Nov 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
delhi high court allowed airtel half marathon to happen on november 19
airtel half marathon

दिल्ली हाईकोर्ट ने एयरटेल हाफ मैराथन के आयोजन के लिए हरी झंडी दे दी है। हाई कोर्ट का कहना है कि हाफ मैराथन को लेकर जो योजना बनाई थी उसी के तहत मैराथन करवाएं और 19 नवंबर को एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन करें।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने आयोजकों को मैराथन करवाने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी है कि एक ऐसी पॉलिसी बनाई गई है जिसमें अगर कोई धावक अपना नाम वापस लेना चाहता है तो उसके पैसे उसे वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही आयोजकों ने कोर्ट को यह भी भरोसा दिलाया है कि उन्होंने जगह-जगह पर मेडिकल इमरजेंसी के लिए भी व्यवस्था करेंगे ताकि अगर किसी की तबियत बिगड़े उसे उपचार मुहैया करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





गंभीर वायु प्रदूषण के चलते जहरीली होती राजधानी की हवा के कारण 19 नवंबर को यहां होने वाली एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के आयोजन को लेकर इसके आयोजक चिंतित हैं।

इसके बावजूद आयोजकों ने उम्मीद जताई की तब तक मौसम साफ हो जाएगा और दिल्ली हाफ मैराथन तय समय पर होगी। यह बात इसके आयोजक प्रोकैम इंटरनैशनल के संयुक्त प्रबंध निदेशक विवेक सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां कही।

delhi high court allowed airtel half marathon to happen on november 19
airtel half marathon

विवेक सिंह ने कहा, 'दिल्ली हाफ मैराथन से इसके प्रायोजक एयरटेल के हटने की आशंकाएं निराधार हैं और वह अभी भी हमारे साथ है। दिल्ली में पर्यावरण चिंता का विषय जरूर है कि लेकिन मौसम विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि तब दिल्ली के आसमान से धुंए की चादर हट जाएगी और मौसम साफ हो जाएगा।

 

यह हाफ मैराथन समय पर होगी। पिछले साल भी ऐसी ही स्थिति बनी थी लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया था और यह हाफ मैराथन समय पर हुई थी। आगे आने वाले साल में भी प्रदूषण को लेकर अब जैसी स्थिति बनी तो हम एयरटेल सहित सभी हितधारकों के साथ मिल बैठकर दिल्ली हाफ मैराथन का समय बदलने और इसकी 'विंडो’ बदलने की बाबत सोचेंगे।

 

दरअसल यह हाफ मैराथन 'हरित मंच’ है। यह मैराथन इसमें शिरकत करने वाले एथलीटों से लेकर समाज के आम नागरिक तक हर किसी को स्वच्छ पर्यावरण के लिए जागरूक करती है।

 

इस मैराथन से 12 घंटे पहले इसके रास्ते से बस, ट्रक और सभी गाडिय़ों के रोकने और इसके रास्ते में नमक के पाने और अन्य स्प्रे करने से मिट्टी और पर्यावरण को खराब करने वाले विषैले कण मिट्टी में ही बैठ जाते हैं और इस दौरान पर्यावरण साफ रहता है।’

उन्होंने कहा, 'दिल्ली हाफ मैराथन में शिरकत करने वाले दुनिया के धुरंधर एथलीटों और देश के एथलीटों की सभी प्रविष्टियां मिल चुकी हैं और सभी इसके लिए अपनी सभी तैयारियां तीन-चार महीने पहले ही पूरी कर चुके हैं।

वे अब केवल इसके लिए इंडोर तैयारियों में लगे हैं। इसमें आठ ओलंपियन शिरकत करेंगे और इनमें चार भारतीय होंगे। दिल्ली हाफ मैराथन के मेडिकल डायेक्टर इसको लेकर बुधवार को इस दौड़ को लेकर एडवाइजरी जारी करेंगे। हम अब तक के दिल्ली हाफ मैराथन के सभी संस्करणों से 40 करोड़ रुपये की राशि जुटा कर इसे शिक्षा पर खर्च कर चुके हैं।’ 

delhi high court allowed airtel half marathon to happen on november 19
airtel half marathon

दिल्ली हाफ मैराथन के आयोजकों ने बताया कि एथलेटिक्स में ओलंपिक ,राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैंपियनशिप और यूरोपीय चैंपियनशिप सरीखे चारों बड़ी स्पद्र्धाओं में 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण जीतने वाले ब्रिटेन के एकमात्र धावक लिनफोर्ड क्रिस्टी 19 नवंबर को दिल्ली हाफ मैराथन में यहां शिरकत करने वाले एथलीटों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे।

इस बार हाफ मैराथन में मौजूद पुरुष विश्व मैराथन चैंपियन ज्यॉफ्री किरुई (2: 08:27) और दिल्ली हाफ मैराथन की मौजूदा चैंपियन वर्कनेश दिगफा (67:42)और 10 हजार मीटर की महिला विश्व चैंपियन और 2016 में रियो ओलंपिक में इसी वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता अल्माज अयाना भी इसमें शिरकत करेंगे।

दूसरी ओर दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय चुनौती की अगुवाई पुरुष वर्ग में मौजूदा भारतीय चैंपियन जी लक्ष्मणन करेंगे। लक्ष्मणन ने हाल ही में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच हजार और दस हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण जीता था।उन्हें रियो ओलंपिक में मैराथन के लिए क्वॉलिफाई करने वाले नीतेंद्र सिंह रावत से कड़ी चुनौती मिलेगी।

महिला वर्ग में भारत की चुनौती एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन हजार मीटर की स्टीपलचेज धाविका सुधा सिंह करेगी। इस चार दौड़ वर्गों में -हाफमैराथन (इलीट और एमेच्यर), ग्रेट दिल्ली रन , 10 किलोमीटर दौड़, सीनियर सिटीजन और दिव्यांग चैंपियन सहित कुल 35 हजार एथलीट दौड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed