फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi: Health of three women councilors deteriorates outside Chief Minister residence, hospitalized

मुख्यमंत्री आवास के बाहर तीन महिला पार्षदों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

Fri, 18 Dec 2020 08:16 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 18 Dec 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
delhi: Health of three women councilors deteriorates outside Chief Minister residence, hospitalized
मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठी दक्षिणी निगम की पूर्व महापौर सुनीता कांगड़ा की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री आवास के बाहर निगम की बकाया राशि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी निगम की तीन महिला पार्षदों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उत्तरी निगम के हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीनों महापौर के साथ अन्य पार्षदों का मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने बताया कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की वजह से दूसरे दिन दक्षिणी निगम की पूर्व महापौर सुनीता कांगड़ा, पूर्वी निगम में स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष कंचन महेश्वरी और दक्षिणी निगम में वार्ड समिति की उपाध्यक्ष माया बिष्ट की शुगर की मात्रा कम होने की वजह से तबियत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयप्रकाश ने कहा कि दिल्ली के तीनों महापौर व पार्षद कड़ाके की ठंड में पिछले 2 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व 12 दिनों से नगर निगम के बकाया राशि 13 हजार करोड़  जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री केजरीवाल मिलने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री केजरीवाल निगमों को उनका बकाया फंड जारी नहीं करेंगे तब तक पार्षदों व महापौर की हड़ताल जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार की सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भी मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचकर तीनों महापौर का समर्थन किया। गोयल ने कहा कि तीनों महापौर नगर निगम में कार्यरत करीब 2 लाख कर्मचारियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में पूरी दिल्ली के नागरिक तीनों महापौर के साथ हैं। 


आप ने लगाया आरोप 
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा एमसीडी घोटाले की सीबीआई जांच नहीं करवाना चाहती है। मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के मेयर पिकनिक मना रहे हैं। आप विधायक सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, भूख हड़ताल पर होने का मेयर झूठ बोल रहे हैं, उनके लिए हर दिन होटल से खाना आ रहा है। इसी वजह से मुख्यमंत्री आवास का सीसीटीवी कैमरा पहले ही भाजपा वालों ने तोड़ दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed