फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CoronaVirus News: Delhi health minister satyendra jain will return on work after one month recovering from coronavirus

कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद काम पर लौटे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, 17 जून को हुई थी संक्रमण की पुष्टि

Mon, 20 Jul 2020 03:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Jul 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi CoronaVirus News: Delhi health minister satyendra jain will return on work after one month recovering from coronavirus
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन आज एक महीने बाद अपने काम पर लौटे हैं। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे जिसके बाद उनकी दो प्लाज्मा थैरेपी की गई। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और आज से अपना कामकाम फिर संभाल रहे हैं। जैन के 17 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उनकी अनुपस्थिति में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं। केजरीवाल ने लिखा है, 'हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अब ठीक हो चुके हैं। वह आज से काम पर लौटेंगे। वह हमेशा अस्पतालों का दौरा करते हुए और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक के लिए फील्ड पर रहे। इसकी वजह से वह कोरोना संक्रमित हो गए। एक महीने बाद वह दोबारा काम पर लौट रहे हैं। सत्येंद्र आपका स्वागत और शुभकामनाएं हैं।'



बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते लगभग एक माह पहले राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। वहां उनके फेफड़ों में निमोनिया का असर बढ़नेे के चलते सांस में तकलीफ हुई तो सरकार व परिवार की सलाह पर मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मैक्स में उनकी दो प्लाज्मा थैरेपी की गई, जिसके बाद धीरे-धीरे वह कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गए। अब वह पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हैं और आज यानी 20 जुलाई से काम पर लौट रहे हैं।

बता दें कि जब सत्येंद्र जैन की पहली बार तबीयत खराब हुई तो उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। उनकी पहली कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद जैन की 24 घंटे बाद ही दूसरी जांच की गई जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed