{"_id":"5fd1fbbab59f31245f205aa4","slug":"delhi-health-minister-satyendar-jain-says-there-are-13000-vacant-beds-for-corona-patients-in-delhi-there-is-no-other-city-in-the-country-that-has-so-many-vacant-beds","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्येंद्र जैन बोले, पूरी दिल्ली को दिया जाएगा कोरोना का टीका, लेकिन स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन योद्धा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्येंद्र जैन बोले, पूरी दिल्ली को दिया जाएगा कोरोना का टीका, लेकिन स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन योद्धा...
Thu, 10 Dec 2020 04:13 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 10 Dec 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि राजधानी में कुल 18,800 कोविड बेड हैं, जिनमें से 13000 से अधिक बिस्तर खाली हैं। देश में ऐसा कोई दूसरा शहर नहीं है जिसमें इतने खाली बिस्तर हों। कोरोना के मरीजों में उतार-चढ़ाव होता रहता है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि स्थिति स्थिर हो।
विज्ञापन
There are 18,800 #COVID19 beds in Delhi of which over 13,000 are vacant. There is no other city in the country that has so many vacant beds. COVID numbers fluctuate, so it is important that trend gets stabilized: Delhi Health Minister Satyendar Jain pic.twitter.com/tSuDWyN20N
— ANI (@ANI) December 10, 2020विज्ञापन
पूरी दिल्ली को दिया जाएगा कोरोना का टीका!
एक ओर केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में सभी लोगों टीका नहीं दिया जाएगा। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण की योजना को साझा करते हुए कहा है कि आवश्यक समूह को टीका देने के बाद पूरी दिल्ली का टीकाकरण होगा। जैन ने गुरुवार को कहा कि टीका के लिए स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन योद्धा हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में कोविड टीकाकरण के पहले फेज के लिए 2 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन योद्धाओं को टीका देने की है। उसके बाद हमारे बुजुर्ग और बच्चों को टीका दिया जाएगा। फिर हम सारे दिल्ली का टीकाकरण करेंगे।
मंत्री ने कहा दिल्ली सरकार दिल्ली की पूरी आबादी को टीका लगाने में पूरी तरह सक्षम है। हमने टीकाकरण के लिए स्टोरेज के लिए भी इंतजाम कर लिए हैं। हम बस टीके का इंतजार कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री का बयान सामने आने के बाद एक बार फिर हर व्यक्ति तक टीका पहुंचने या न पहुंचने को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं।