फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi health minister satyendar jain says lockdown will not extend in delhi alsso say mcd should give detail of deaths

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया साफ, दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने पर कोई विचार नहीं

Fri, 12 Jun 2020 12:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 12 Jun 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi health minister satyendar jain says lockdown will not extend in delhi alsso say mcd should give detail of deaths
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद केजरीवाल सरकार राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर कोई चर्चा हो रही है तो वह बोले कि नहीं दिल्ली में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं दिल्ली में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े को लेकर दिल्ली नगर निगम और राज्य सरकार के बीच जो विवाद चल रहा है, सत्येंद्र जैन ने उस पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वो क्यों हमें आंकड़े नहीं भेज देते। नाम, उम्र और रिपोर्ट सब चीजों का विवरण जरूरी है। उनसे कहिए कि वो हमें इन सबकी सूची दें और उसके साथ उन लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट भी हमें दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि, कोविड प्रोटोकॉल से जिन लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है उनमें दो तरह के लोग होते हैं। एक जिनकी कोविड से मौत हुई है और दूसरे वो जो कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज होते हैं।

वह ये भी बोले कि दोनों के लिए पर्ची एक ही जाती है कि कोविड प्रोटोकॉल से उनका अंतिम संस्कार किया जाए। साथ ही हमारे पास अस्पताल रिपोर्ट कई बार 2-4 दिन आगे-पीछे भी होती है।

हाईकोर्ट ने खारिज की 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग
एक ओर जहां दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने से इनकार किया है वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने भी शुक्रवार को एक जनहित याचिका खारिज कर दी जिसमें 30 जून तक लॉकडाउन जारी रखने की अपील थी। याचिका में अदालत से अपील की गई थी कि वह आदेश दे कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते देश में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहे लेकिन अदालत ने इस जनहित याचिका को खारिज कर दिया।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed