दिल्ली में लॉकडाउन और दुकानें खोलने पर 30 अप्रैल के बाद ही फैसला: सत्येंद्र जैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 92 कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुके हैं और 2000 से ज्यादा संक्रमित केस हैं। ऐसे में बीती रात केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दुकानें खोलने के दिशा-निर्देश पर दिल्ली सरकार ने कहा है कि इसपर 30 अप्रैल के बाद ही कुछ तय होगा।
Discussions are underway. Whatever is finalised, will be started only after 30th April: Delhi Health Minister Satyendar Jain when asked if Delhi govt is planning to extend the lockdown or give some relaxation in the state capital #COVID19 pic.twitter.com/KhsItbUlL4
— ANI (@ANI) April 25, 2020
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम इसपर विचार विमर्श कर रहे हैं। जो भी तय होगा, वह सब 30 अप्रैल के बाद के बाद ही होगा। चाहे लॉकडाउन में ढील दी जाए या उसे खोला जाए, 30 के बाद ही तय किया जाएगा। गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों पर जैन ने कहा कि हम अभी इसे देख रहे हैं कि ये क्या आदेश है, अभी पता नहीं है। आजकल में इस पर फैसला लेंगे।
प्लाज्मा थेरेपी के नतीजे अच्छे
सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में छह मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग किया गया है। चार मरीजों को चार दिन पहले प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। जिन चार लोगों पर चार दिन पहले थेरेपी की गई थी वे स्वस्थ हैं। वह सभी गंभीर रूप से बीमार थे और थेरेपी के नतीजे काफी उत्साहजनक हैं।
We have administered plasma therapy to 6 patients in Delhi, so far. 4 patients were given the therapy four days back. Those who were administered 4 days back have almost recovered. All of them were critical patients & results are very encouraging: Delhi Health Min Satyendar Jain pic.twitter.com/qkXVNGjaO9
— ANI (@ANI) April 25, 2020
उन्होंने बाबू जगजीवन राम अस्पताल के स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव मिलने के सवाल पर कहा कि जहांगीपुरी इलाके में कई लोग कोरोना संक्रमित हैं। यह अस्पताल भी इसी इलाके में हैं और यहां भी कुछ केस पॉजिटिव मिले हैं।