फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Health Minister issues notice to Health Department Secretary over delay in medicine procurement

Delhi NCR News: दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री ने दवा खरीद में देरी पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव को जारी किया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को दवाओं, उपभोग्य सामग्रियों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में लंबित मामलों का एक्शन प्लान समय पर न भेजने पर नोटिस जारी किया है। मंगलवार को जारी नोटिस के अनुसार, मंत्री ने 26 मई, 17 जून और 22 जुलाई को तीन पत्र भेजकर आइटम-वाइज समय सीमा सहित पूरा एक्शन प्लान मांगा था, लेकिन अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि बार-बार निर्देशों का पालन न करने से जरूरी खरीद की निगरानी प्रभावित हो रही है, जिससे जन स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना गया है। सचिव से पूछा गया है कि निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आचार नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।
विज्ञापन

नोटिस में सचिव को बुधवार तक जवाब और रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन





दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दवाओं, उपभोग्य सामग्रियों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में लंबित मामलों का पूरा प्लान समय पर नहीं भेजने के कारण दिया गया है। मंगलवार को जारी नोटिस में कहा गया कि मंत्री ने 26 मई को विभाग को आधिकारिक पत्र भेजकर कहा था कि सभी लंबित खरीद का पूरा एक्शन प्लान तैयार कर भेजें। इसमें हर सामान के लिए समय सीमा भी बताई जाए। साथ ही, स्वास्थ्य संस्थानों से मांग आने के समय की भी समीक्षा की जाए। जब कोई जवाब नहीं आया तो 17 जून को फिर पत्र भेजा गया और 19 जून तक प्लान व रिपोर्ट मांगी गई। इसके बाद भी जानकारी नहीं मिली तो 22 जुलाई को तीसरी बार याद दिलाई गई। लेकिन, अब तक आइटम-वाइज समय सीमा वाला कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।


वहीं, नोटिस में कहा गया है कि बार-बार निर्देशों का पालन न करने से जरूरी खरीद की निगरानी प्रभावित हो रही है। इससे जन स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना गया है। सचिव से पूछा गया है कि बार-बार निर्देश क्यों नहीं माने गए और एक्शन टेकेन रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी गई। साथ ही, यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आचार नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। ऐसे में नोटिस में सचिव को बुधवार तक जवाब और एक्शन टेकेन रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। इसमें गैर-पालन के कारण और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने के उपाय बताने होंगे। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed