फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi head constable shot gym operator to death murder case file against him

दिल्लीः हेड कांस्टेबल ने जिम संचालक को मारी गोली, हत्या का मामला दर्ज, सीधे बर्खास्तगी की तैयारी

Thu, 20 Aug 2020 01:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 20 Aug 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Delhi head constable shot gym operator to death murder case file against him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बाहरी दिल्ली के रिठाला के पास हेड कांस्टेबल ने एक जिम संचालक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हेडकांस्टेबल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस आयुक्त का कहना है कि सिपाही को सीधे बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान द्वारका निवासी दीपक गहलावत और आरोपी हेड कांस्टेबल की पहचान शाहबाद निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। यह घटना उस वक्त हुई जब आज सुबह 6.00 बजे आरोपी हेड कांस्टेबल अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था।
विज्ञापन


हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि गोली क्यों मारी गई है, किन हालात में मारी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में पहले से एक-दूसरे को जानते थे या नहीं अभी इस मुद्दे पर पूछताछ हो रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह छह बजे जब आरोपी अपने घर जा रहा था और जिम संचालक अपनी कार से घर जा रहा था तब बेगमपुर थाना इलाके में हेड कांस्टेबल ने उसे गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed