{"_id":"5d1c4a488ebc3e3ce319f37f","slug":"delhi-hauz-qazi-lal-kuan-dispute-lawyer-files-pil-in-high-court-for-sit-probe-of-temple-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौजकाजी बवालः एसआईटी जांच के लिए वकील ने दायर की जनहित याचिका, मंदिर में हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौजकाजी बवालः एसआईटी जांच के लिए वकील ने दायर की जनहित याचिका, मंदिर में हुई पूजा
Wed, 03 Jul 2019 11:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
delhi hauz qazi communal tension
- फोटो : ani
हौजकाजी इलाके के लाल कुआं में रविवार रात दो समुदायों के बीच बवाल के बाद बुधवार को अलख आलोक नाम के एक वकील ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है।
विज्ञापन
इस याचिका में अलख आलोक ने अदालत से गुजारिश की है कि मंदिर तोड़फोड़ मामले की कोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच हो। वहीं दूसरी तरफ आज हौज काजी स्थित उक्त मंदिर में भी पूजा-अर्चना हुई जिसमें पत्थर फेंकने की बात की जा रही थी।
विज्ञापन
कैसा रहा मंगलवार का हाल
बुधवार को सुबह-सुबह मंदिर में भले ही पूजा हुई हो लेकिन मंगलवार को पूरे इलाके में तनाव रहा था। रह-रहकर नारेबाजी होती रही। सुरक्षा के लिए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल की पांच कंपनियां किसी भी हालात से निपटने के लिए तैनात हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन भी पहुंचे। बवाल के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने के आरोप में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोचा गया है। इनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है।
हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में करीब 37 मोबाइल से बनी 200 वीडियो को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। इनसे आरोपियों की पहचान की जा रही है।