फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Handicapped man Jailed on charges of misdeed

दुष्कर्म के आरोप में दिव्यांग को जेल परिजन बोले, उधार दिए 20 हजार रुपये वापस मांगने पर महिला ने फंसाया

Sun, 26 Jul 2020 10:15 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 26 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
delhi Handicapped man Jailed on charges of misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक महिला ने दिव्यांग युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। महिला का कहना कि सास और जेठ की मौजूदगी में युवक ने उसके बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर वारदात की और अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस ने दिव्यांग को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, युवक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे ने महिला को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। इन्हें लौटाने के लिए कहने पर उसने झूठा आरोप लगाकर उसे जेल भिजवाया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इस 31 वर्षीय महिला के दो बच्चे हैं। पहले पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की है। आरोपी 21 वर्षीय युवक भी वहीं रहता है। उसका एक हाथ हथेली के पास कटा हुआ है। आरोपी और महिला की पहचान पहले पति की बहन ने कराई थी। लॉकडाउन के दौरान मेरठ में फंसे महिला के एक बच्चे को आरोपी दिल्ली लेकर आया था। महिला का आरोप है कि इसके बदले वह उससे संबंध बनाना चाहता था। महिला का कहना है कि 30 जून को युवक उसकी ससुराल पहुंचा। उस समय जेठ और सास भी घर में थे। महिला के मुताबिक, उसने बच्चों के गले पर चाकू रखकर वारदात की और अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन


इसके बाद वह ब्लैकमेल कर दोबारा वारदात का प्रयास करने लगा। 5 जुलाई को महिला ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन पति ने बचा लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने 20 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया। उधर, युवक के परिजनों का सवाल है कि ससुरालियों की मौजूदगी में दिव्यांग दुष्कर्म कैसे कर सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed