{"_id":"5f1db31d07d7c96f023aca34","slug":"delhi-handicapped-man-jailed-on-charges-of-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में दिव्यांग को जेल परिजन बोले, उधार दिए 20 हजार रुपये वापस मांगने पर महिला ने फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोप में दिव्यांग को जेल परिजन बोले, उधार दिए 20 हजार रुपये वापस मांगने पर महिला ने फंसाया
Sun, 26 Jul 2020 10:15 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक महिला ने दिव्यांग युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। महिला का कहना कि सास और जेठ की मौजूदगी में युवक ने उसके बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर वारदात की और अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस ने दिव्यांग को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, युवक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे ने महिला को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। इन्हें लौटाने के लिए कहने पर उसने झूठा आरोप लगाकर उसे जेल भिजवाया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इस 31 वर्षीय महिला के दो बच्चे हैं। पहले पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की है। आरोपी 21 वर्षीय युवक भी वहीं रहता है। उसका एक हाथ हथेली के पास कटा हुआ है। आरोपी और महिला की पहचान पहले पति की बहन ने कराई थी। लॉकडाउन के दौरान मेरठ में फंसे महिला के एक बच्चे को आरोपी दिल्ली लेकर आया था। महिला का आरोप है कि इसके बदले वह उससे संबंध बनाना चाहता था। महिला का कहना है कि 30 जून को युवक उसकी ससुराल पहुंचा। उस समय जेठ और सास भी घर में थे। महिला के मुताबिक, उसने बच्चों के गले पर चाकू रखकर वारदात की और अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन
इसके बाद वह ब्लैकमेल कर दोबारा वारदात का प्रयास करने लगा। 5 जुलाई को महिला ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन पति ने बचा लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने 20 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया। उधर, युवक के परिजनों का सवाल है कि ससुरालियों की मौजूदगी में दिव्यांग दुष्कर्म कैसे कर सकता है?
विज्ञापन