फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Half-yearly term-1 examination for class IX-XI will start from 1 December 

दिल्ली: नौवीं-ग्यारवीं के लिए अर्धवार्षिंक टर्म-1 परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होंगी

Wed, 03 Nov 2021 01:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 03 Nov 2021 01:18 PM IST
सार

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षाएं, परीक्षा तिथियां जारी। ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा, विकल्प गलत होने पर केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Delhi: Half-yearly term-1 examination for class IX-XI will start from 1 December 
दिल्ली में स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के नौवीं व ग्यारवीं के छात्रों के लिए टर्म-1 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं एक दिसंबर से शरू होंगी।  शिक्षा निदेशालय ने इन परीक्षाओं के लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश के साथ परीक्षा तिथियां जारी कर दी है। नौवीं की परीक्षाओं का समापन 16 दिसंबर को समाप्त होंगी वहीं बारहवीं की परीक्षाएं 17 दिसंबर को समाप्त होंगी। 

विज्ञापन


सीबीएसई की दसवीं बारहवीं की परीक्षाओं की तरह यह परीक्षाएं भी ओएमआरशीट पर होंगी जिसमें छात्रों को उत्तर देने के लिए चार विकल्प मिलेंगे। विकल्प गलत होने पर केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकता है। यदि एक बार से ज्यादा बार उत्तर बदलने पर उत्तर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि अर्धवार्षिक परीक्षा संबंधी गतिविधियों के लिए बच्चों का सही से मार्गदर्शन किया जाना जरुरी है। नौवीं कक्षा के लिए एक दिसंबर से 16 दिसंबर तक परीक्षाएं होंगी। नौवीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत नेचुरल साइंस के पेपर और ग्यारवीं की परीक्षाएं पॉलिटिकल साइंस विषय के पेपर के साथ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो विषय इस डेटशीट में नहीं है उनकी परीक्षाएं स्कूल स्तर पर कराई जाएंगी। सुबह की पाली की परीक्षा की समयावधि सुबह 9 बजे से सुबह 10.30 बजे तक की है। जबकि सांध्यकालीन परीक्षा की शुरुआत दोपहर तीन बजे से होगी और परीक्षा शाम 4.30 बजे तक चलेगी। पेपर करने के लिए 90 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 20 मिनट मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed