{"_id":"5ec10dabb75cf0099d18eb3d","slug":"delhi-govt-starts-online-registration-for-migrants-stranded-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फंसे मजदूरों को वापस भेजेगी सरकार, शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फंसे मजदूरों को वापस भेजेगी सरकार, शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Sun, 17 May 2020 03:40 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 17 May 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी कामगार (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में फंसे प्रवासी मजदूरों और लोगों को दिल्ली सरकार द्वारा उनके घर वापस पहुंचाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। https://epass.jantasamvad.org/train/passenger/ लिंक पर क्लिक कर दिल्ली में फंसे प्रवासी मजदूर और अन्य लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा कर ट्रेन के जरिए अपने राज्यों में जा सकेंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इस लिंक को शेयर किया और बताया कि इन ट्रेनों से घर जाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को भी ट्रेन में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कल शाम तक 35,000 यात्री अपने गृह राज्यों को भेजे जा चुके हैं। रविवार को भी करीब 12000 यात्रियों को लेकर आठ ट्रेनें रवाना हुईं।
विज्ञापन
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों की जिम्मेदारी हमारी है। अगर वो दिल्ली में रहना चाहते हैं तो उनका पूरा ध्यान रखेंगे और अगर वो अपने गांव लौटना चाहते हैं तो उनके लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है। हम किसी भी हालत में उन्हें बेसहारा नहीं छोड़ेंगे
मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने अब तक बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के लिए ट्रेन भेजी है। अब तक दिल्ली सरकार केवल शेल्टर होम, रैन बसेरा या अन्य सरकारी इंतजामों के सहारे रह रहे प्रवासी मजदूरों या अन्य लोगों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए उनके राज्यों में भेज रही थी। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है।