फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi govt revises coronavirus death toll to 106 after controversy

दिल्ली में अब तक कुल 106 मौत, सरकार ने जारी किए कोरोना के संशोधित आंकड़े

Thu, 14 May 2020 12:04 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 14 May 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi govt revises coronavirus death toll to 106 after controversy
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा करीब 8000 पहुंच चुका है। बुधवार को दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोरोना से मृत मरीजों की संख्या पर हुए विवाद के बाद संशोधित आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार राजधानी में अब तक कुल 106 मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार पर मौत के सही आंकड़े न बताने के आरोपों के बाद एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन में 20 मौतों का जो आंकड़ा जारी किया गया था, वह अप्रैल और मई महीने की मिली-जुली संख्या है। 
विज्ञापन


वहीं कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील पर बड़ी संख्या में लॉकडाउन को लेकर अपने-अपने सुझाव दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अधिकतर लोगों का कहना है कि 17 मई के बाद दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों की अनुमति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 359 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 7998 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पतालों से मिली जानकारी और कोविड-19 डेथ कमेटी द्वारा जांच के बाद यह पता चला है कि अप्रैल और मई महीने में कुल 20 मौतें हुईं हैं। 


सरकार और अस्पतालों द्वारा जारी आंकड़ों में अंतर को लेकर हुए विवाद के बाद दिल्ली सरकार ने अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य सुविधा संस्थाओं के लिए कोरोना से होने वाली मृत्यु के आंकड़े जारी करने को लेकर एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed