{"_id":"573ad9c24f1c1bff32ac6fda","slug":"delhi-government-withdraw-rohit-vermula-brother-job-offer","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल सरकार ने वापस लिया रोहित वेमुला के भाई को नौकरी देने का प्रस्ताव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल सरकार ने वापस लिया रोहित वेमुला के भाई को नौकरी देने का प्रस्ताव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 May 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी में हैदराबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले रोहित वेमूला के भाई को दिल्ली सरकार द्वारा नौकरी देने के आश्वासन के विवाद में आने के बाद उसने नौकरी लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली के ही एक वकील अवध कौशिक ने दिल्ली सरकार के इस प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर जवाब मांगा था।
इस मामले पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को दिल्ली सरकार की ओर से बताया गया कि रोहित वेमूला के भाई राजा चेतन्य कुमार वेमुला ने पत्र लिख कर सरकार को बताया है कि उन्हें दिल्ली में नौकरी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
इस जानकारी के बाद दिल्ली सरकार अपने फैसले को वापस ले रही है। हालांकि कोर्ट ने दिल्ली सरकार को इस मामले में दो हफ्ते के भीतर हलफनामा दायर करने को कहा है।
विज्ञापन
असल में दिल्ली के वकील ने आप सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर हैदराबाद के किसी शख्स को दिल्ली सरकार में कैसे नौकरी दी जा सकती है। वकील ने यह भी कहा कि दिल्ली में ही हजारों युवा नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं।