{"_id":"5d867b718ebc3e01376a92e3","slug":"delhi-government-will-take-responsibility-of-amarjit-studies-under-jai-bhim-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने अमरजीत की पढ़ाई का खर्च उठाने की ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार ने अमरजीत की पढ़ाई का खर्च उठाने की ली जिम्मेदारी
Sun, 22 Sep 2019 01:05 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार की जय भीम योजना के तहत छात्रों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने के लिए कई लोग दिलचस्पी ले रहे हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पढ़ने वाले छात्र अमरजीत की पढ़ाई का खर्च दिल्ली हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन के चेयरमैन राजेश गोयल उठाएंगे। पिछले दिनों आईआईटी के लेडी हार्डिंग मेडिकल की छात्रा शशि और आईआईटी के छात्र विजय की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने ली थी।
अमरजीत के पढ़ाई का खर्च देने वाले दिल्ली हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन के चेयरमैन राजेश गोयल ने कहा कि सालाना फीस 90 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च करेंगे। जय भीम योजना के तहत अमरजीत ने सचदेवा न्यू पीटी कॉलेज में दाखिला लेकर मुफ्त कोचिंग की। पहले प्रयास में ही उसने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उसके पिता मजदूर हैं और मां घरों में काम करती हैं।
मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि यह योजना स्वर्णिम नतीजे दे रही है। गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रही है। पैसे के अभाव में जो लोग अपने बच्चों को कोचिंग नहीं दिला पाते थे, उनके लिए दिल्ली सरकार मुफ्त में कोचिंग की सुविधा दे रही है। उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिला मिलने के बाद कई जिम्मेदार लोग पढ़ाई का खर्च भी दे रहे हैं।