फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government will present Rakhi gift packs made by the women of Shahdara

Delhi NCR News: शाहदरा की महिलाओं के बनाए राखी गिफ्ट पैक भेंट करेगी दिल्ली सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर लखपति दीदी मिशन के तहत सीएम ने लॉन्च किया महिलाओं का बनाया गिफ्ट पैक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षाबंधन के मौके पर शाहदरा की महिलाओं के बनाए खास राखी गिफ्ट पैक दिल्ली सरकार वरिष्ठ नेताओं को भेंट करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को महिलाओं के बनाए गए राखी गिफ्ट पैक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, ये पहल लखपति दीदी मिशन का हिस्सा है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

मुख्यमंत्री ने शाहदरा जिले के महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा ओक से तैयार किए हस्तनिर्मित राखी गिफ्ट पैक का लोकार्पण किया। इन गिफ्ट पैक्स में राखी, रोली, चावल, मिठाई, सत्तू और अगरबत्ती जैसे पारंपरिक उत्पाद शामिल हैं जिसे स्थानीय महिलाओं ने अपने हुनर और मेहनत से तैयार किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ये गिफ्ट पैक सिर्फ उपहार नहीं, बल्कि हमारी बहनों के परिश्रम और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। ये गिफ्ट पैक पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये पहल लखपति दीदी मिशन का हिस्सा है, जिससे दिल्ली की हर महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे। हमारी बहनों का हुनर समाज में सम्मान पाए और उनके उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचें, इसके लिए दिल्ली सरकार हर संभव मदद करेगी। इस कदम से महिलाओं को न सिर्फ आय का जरिया मिलेगा, बल्कि उनकी कला को भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


महिलाओं की मेहनत का फल सीधे उन्हें मिलेगा : सीएम
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ये लखपति दीदी मिशन आत्मनिर्भर भारत की भावना के अनुकूल है। सरकार दिल्ली की हर बहन को सशक्त और समृद्ध बनाएगी। महिलाओं ने अपने हाथों से जो उत्पादों बनाए हैं, उनकी मेहनत का फल उन्हें सीधे उन्हें मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed