फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government will be launches free pilgrimage scheme for senior citizens on 15 June

बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराएगी केजरीवाल सरकार, जानें कब से और किन रूटों पर होगी शुरू

Thu, 06 Jun 2019 03:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Jun 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi government will be launches free pilgrimage scheme for senior citizens on 15 June
Golden temple - फोटो : फाइल फोटो

वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराने की योजना दिल्ली सरकार 15 जून को लांच कर सकती है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने आईआरसीटीसी से स्पेशल ट्रेन की मांग की है। ट्रेन मिल गई तो पहला धार्मिक सफर पंजाब के लिए होगा। ट्रेन दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहली तीर्थयात्रा ट्रेन मुसाफिरों को स्वर्ण मंदिर व अनंतपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन कराएगी। यात्रियों को बाघा बार्डर पर भी ले जाया जाएगा। यह सफर पांच दिन में पूरा होगा। रहने से लेकर खाने तक का इंतजाम दिल्ली सरकार कराएगी। इससे हर यात्री पर करीब 8,700 रुपये का खर्च आएगा। सभी यात्रियों का दो लाख रुपये तक का बीमा होगा। ट्रेन में मेडिकल सुविधा भी रहेगी। दिल्ली सरकार के पास बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। फिलहाल अंतिम सूची तैयार की जा रही है। एक बार की यात्रा में करीब एक हजार लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक, योजना के तहत 5 राज्यों के तीर्थ स्थलों की पहचान की गई है। हर यात्रा में एक हजार यात्री होंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी से करार किया गया है। योजना का एलान बीते साल किया गया था। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से विधायकों के जरिये आवेदन मंगाए गए थे। एक रूट के लिए न्यूनतम एक हजार आवेदन आने के बाद लिस्ट तैयार होगी। पंजाब रूट के लिए आवेदकों की संख्या पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार के पोर्टल पर आवेदन की सुविधा

योजना का फायदा उठाने के लिए दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। इसका प्रिंट लेकर विधायक से प्रमाणित कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाने वाले आवेदकों को विधायकों के ऑफिस से भी सुविधा मिल रही है।

खास जानकारी
-इस योजना में रहना-खाना, आना-जाना सब फ्री है।
-60-70 साल तक हैं तो अकेले जाएंगे। आयु 70 साल से ऊपर है तो एक अटेंडेंट ले जा सकेंगे। दिव्यांग के साथ अटेंडेंट का प्रावधान नहीं है।
-जिस विधानसभा क्षेत्र से एक साल में 1100 यात्री पूरे हो जाएंगे, उसकी बुकिंग स्वत: बंद हो जाएगी।

ये हैं पांच चुने गए रूट
1. स्वर्ण मंदिर-वाघा बार्डर-अनंतपुर साहिब (पंजाब)
2. हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ (उत्तराखंड)
3. मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी (उत्तर प्रदेश)
4. पुष्कर-अजमेर (राजस्थान)
5. जम्मू-वैष्णो देवी (जम्मू-कश्मीर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed