फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government waives late payment surcharge on outstanding water bills

Delhi: दिवाली से पहले दिल्ली वासियों को सरकार का तोहफा, बकाया पानी के बिलों पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफ

Tue, 11 Oct 2022 02:20 AM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:20 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘दिल्ली की जनता को पानी के बकाया बिलों से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पानी के बकाया बिलों पर लगने वाली लेट फीस (लेट पेमेंट सरचार्ज) 31 दिसम्बर 2022 तक के लिए शत प्रतिशत माफ रहेगी।

विज्ञापन
Delhi government waives late payment surcharge on outstanding water bills
पानी के बिल पर लगाए गए लेट पेमेंट सरचार्ज - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली सरकार ने घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए पानी के बिल पर लगाए गए लेट पेमेंट सरचार्ज (एलपीएससी)को माफ कर दिल्लीवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। इससे दिल्ली के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब बकाया बिलों का 31 दिसंबर तक भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को सरचार्ज नहीं लगेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार 2025 तक यमुना की सफाई पूरी करने हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने सहित अनाधिकृत कॉलोनियों के घरों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली जल बोर्ड की 163 वीं बोर्ड बैठक में कई अहम बड़े फैसले लिए।

विज्ञापन


2025 तक यमुना की सफाई और अपशिष्ट जल सेवाओं को और बेहतर बनाने सहित 24 घंटे दिल्ली की जनता को साफ पानी मुहैया करने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 869 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी। इसके तहत नजफगढ़ व केशोपुर में मौजूदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) को अपग्रेड किया जाएगा। बादली क्षेत्र में बनेगा 17 एमजीडी वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 46 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी ताकि यमुना में गंदा पानी को गिरने से रोका जा सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘दिल्ली की जनता को पानी के बकाया बिलों से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पानी के बकाया बिलों पर लगने वाली लेट फीस (लेट पेमेंट सरचार्ज) 31 दिसम्बर 2022 तक के लिए शत प्रतिशत माफ रहेगी। यानी आप लेट फीस की चिंता किए बगैर पुराने बिल का भुगतान कर सकते हैं। यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक बेहद अहम परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत केशोपुर व नजफगढ़ में गिरने वाले 85 एमजीडी सीवर को रोजाना साफ कर नजफगढ़ नाले में डाला जाएगा। इससे यमुना के पानी का प्रदूषण 30 फीसदी तक घटेगा। यमुना की सफाई के लिए बादली, निगम बोध व मोरी गेट नाले पर 55 एमजीडी के सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे नालों का गंदा पानी यमुना में नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घरों में शुद्ध पानी मुहैया करने के लिए सरकार कर रही है काम
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार कई इलाकों में पानी की पुरानी पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाने, वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता में बढ़ोतरी के अलावा सभी घरों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की दिशा में चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है। साल 2020-21 के दौरान कोरोना महामारी के चलते बड़ी संख्या में लोगों को महामारी के साथ-साथ गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा था। इसे ध्यान में रखते हुए केजरीवाल सरकार ने पानी के बिल पर एलपीएससी को माफ किया है।

पानी के बिलों पर करीब 22 हजार करोड़ का सरचार्ज  
साल 2020-21 के दौरान कोरोना महामारी चरम पर थी। इस वजह से बड़ी संख्या में लोगोंक ा गंभीर वित्तीय संकट का सामना भी करना पड़ा। इस कारण ज्यादातर उपभोक्ता अपने बकाया बिल का भुगतान नहीं कर पाए। बार-बार एलपीएससी लगने से बकाये राशि में बढ़ोतरी होती गई और कई उपभोक्ता बिल भरने में खुद को अक्षम महसूस करने लगे। इसे देखते हुए उपभोक्ताओं, चुने हुए प्रतिनिधियों, संगठनों सहित कई सरकारी संस्थानों ने पानी के बिल पर एलपीएससी माफ करने की मांग की थी। इसे देखते हुए केजरीवाल सरकार ने बोर्ड मीटिंग में घरेलू और वाणिज्यिक बिलों का बकाया चुकाने पर लेट पेमेंट सरचार्ज (एलपीएससी) में छूट को मंजूरी दे दी है। इस मद में दिल्लीवासियों पर करीब 27 हजार करोड़ से अधिक का बकाया है। इसमें करीब 22 हजार करोड़ रुपये लेट पेमेंट सरचार्ज है।


नियम और शर्तों का करना होगा पालन
-31 दिसंबर तक बकाये का भुगतान करने वालों को ही मिलेगी एलपीएससी में 100 फीसदी छूट
-एक जनवरी, 2023 से 31 मार्च के बीच बकाया बिल का भुगतान करने पर एलपीसीए में 75 फीसदी छूट
-पानी के मीटर को लगाने या बदलने की जिम्मेदारी अब दिल्ली जब बोर्ड की है। उपभोक्ताओं को खराब पानी के मीटर को एक बार में बदलना व्यावहारिक नहीं है। ऐसे में 30 सितंबर तक पानी के बिल पर लगने वाले लेट पेमेंट सरचार्ज छूट मिलेगी। इसके लिए उपभोक्ता को बकाया राशि का पूर्ण भुगतान करना होगा। इस अवधि के दौरान कोई एलपीएससी नहीं लगाया जाएगा।
-यह योजना 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed