फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government school organises Online lecture for students

दिल्ली के सरकारी स्कूल में बच्चों ने लिया ऑनलाइन लेक्चर का अनुभव

Tue, 23 Jul 2019 02:48 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 23 Jul 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi Government school organises Online lecture for students
शहीद हेमू कलाणी सर्वोदय बाल विद्यालय - फोटो : Social Media

दिल्ली के लाजपत नगर स्थित शहीद हेमू कलाणी सर्वोदय बाल विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सोमवार को ऑनलाइन लेक्चर करवाया गया। इस लेक्चर में 10वीं से 12वां कक्षा तक के बच्चे शामिल हुए। सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन लेक्चर बच्चों के लिए एक नया और रोचक प्रयोग था, इसलिए छात्र-छात्राओं में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल बिजनेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमारा स्कूल पहला ऐसा विद्यालय है जहां ऑनलाइन लेक्चर करवाया गया है। चूंकि यह प्रयोग सफल रहा है इसलिए आगे भी ऐसे लेक्चर करवा कर हम इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन लेक्चर की व्यवस्था होने के बाद अगर शिक्षक क्लास में मौजूद नहीं भी हैं, तब भी पढ़ाई सुनिश्चित की जा सकेगी। 
विज्ञापन


स्कूल की एक शिक्षिका ने बताया कि दरअसल ट्रैवल और टूरिज्म की पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन करवाया जाना था, जिसके लिए एक ट्रैवल कंपनी के पूर्व संचालन कार्यकारी आने वाले थे। अचानक पता चला कि वो स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे, इसलिए हमने स्काइप के सहारे उनका लेक्चर करवाने की योजना बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed