फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government school children went to Paris to study French

Delhi: सरकारी स्कूल के बच्चे फ्रेंच पढ़ने पेरिस गए; केजरीवाल बोले- इस क्रांति को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे

Mon, 04 Nov 2024 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Nov 2024 10:57 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के 30 बच्चे फ्रेंच भाषा का एडवांस कोर्स करने के लिए आज पेरिस में हैं।

विज्ञापन
Delhi government school children went to Paris to study French
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/ Arvind kejriwal

विस्तार

सरकारी स्कूलों के बच्चे अब पेरिस जाकर फ्रेंच सीखेंगे। दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले 30 बच्चों को फ्रेंच भाषा की पढ़ाई करने के लिए पेरिस भेजा है। पढ़ने के लिए पेरिस गए ये बच्चे 4 से 15 नवंबर तक एलायंस फ्रांसेस डे पेरिस में ए2 फ्रेंच का अध्ययन करेंगे। इस प्रोग्राम के तहत इन छात्रों को फ्रेंच भाषा और फ्रांसीसी संस्कृति से परिचित कराया जाएगा। इन छात्रों को वहां के परिवारों के साथ रहने का अनुभव भी मिलेगा।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने भारत में फ्रांसीसी दूतावास के सहयोग से अपने स्कूलों के बच्चों को फ्रेंच भाषा सिखाने के लिए एलायंस फ्रांसेस के साथ एमओयू साइन किया है। इसी के तहत बच्चों को पेरिस भेजा गया है। पेरिस पढ़ने के लिए गए इन बच्चों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के 30 बच्चे फ्रेंच भाषा का एडवांस कोर्स करने के लिए आज पेरिस में हैं। उन्होंने लिखा कि किसी ने सोचा नहीं था कि सरकारी स्कूल का बच्चा भी विदेश जाकर पढ़ाई करेगा। यह किसी सपने से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बच्चों ने सोचा भी नहीं होगा कि वे छोटी आयु में विदेश पढ़ने जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली के हर बच्चे को वे सब मौका दे रहे हैं जो अब तक अमीर परिवारों के बच्चों को मिलते थे। हम शिक्षा की इस क्रांति को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। इस कोर्स के अलावा वहां ये बच्चे एफिल टॉवर और डिज्नीलैंड जैसी जगहों का दौरा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed