फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government sanctioned 4 thousand beds in Loknayak Hospital

दिल्ली सरकार ने दी लोकनायक अस्पताल में 4 हजार बिस्तरों की मंजूरी

Sat, 09 Mar 2019 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi government sanctioned 4 thousand beds in Loknayak Hospital
लोकनायक अस्पताल - फोटो : social media

करीब एक साल से लंबित योजना को दिल्ली सरकार की व्यय वित्त समिति ने हरी झंडी दे दी। अब दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल में 22 मंजिला इमारत बनने का रास्ता साफ हो चुका है। 

विज्ञापन


इस इमारत के तैयार होने के बाद अस्पताल में करीब चार हजार बिस्तरों की क्षमता हो जाएगी। अभी तक दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल को छोड़ अन्य कहीं भी इतने बिस्तरों की क्षमता नहीं है। लोकनायक अस्पताल प्रबंधन ने पिछले वर्ष ही नई इमारत का मॉडल तैयार कर लिया था। इसमें ट्रॉमा सेंटर के अलावा मातृ एवं शिशु ब्लॉक का निर्माण होगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में लोकनायक अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार करने का फैसला लिया है। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग एवं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद बताया गया कि लोक नायक अस्पताल में करीब 533.91 करोड़ रुपये की लागत से ग्राउंड फ्लोर के साथ 22 मंजिला डबल बेसमेंट भवन तैयार किया जाएगा। 

इस नए भवन में मातृत्व और उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र के लिए नए ब्लॉक की स्थापना की जाएगी। वर्तमान में लोकनायक अस्पताल में कुल बिस्तरों की संख्या 2550 है। नए भवन के निर्माण के बाद यहां 1570 बिस्तरों की संख्या और बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed