{"_id":"5ee2c2d74f06d8246d02f9b1","slug":"delhi-government-said-medical-staff-is-discouraged-from-showing-sensational-videos","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने कहा- सनसनीखेज वीडियो दिखाने से मेडिकल स्टाफ होता है हतोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार ने कहा- सनसनीखेज वीडियो दिखाने से मेडिकल स्टाफ होता है हतोत्साहित
Fri, 12 Jun 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Jun 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
एलएनजेपी अस्पताल का वीडियो वॉयरल पर बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार ने सफाई दी है। सरकार का कहना है कि इस तरह से वीडियो बनाने व उसे सनसनीखेज तरीके से दिखाने पर दिन-रात काम करने वाला मेडिकल स्टॉफ हतोत्साहित होता है। इससे उनका मनोबल टूट रहा है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने बताया कि जिस आदमी ने एलएनजेपी की वीडियो बनाई है, वह संविदा कर्मी भी है। उसका अपना कुछ मकसद रहा होगा। इसका मतलब यह भी है कि सब मैनेज था। जैन के मुताबिक, मौत हुई है, यह बेहद दुखद है, लेकिन कोरोना के मृत मरीज को हटाने का प्रोटोकाल है।
विज्ञापन
लेकिन इस तरह का वीडियो बनाने और उसे सनसनीखेज तरीके से दिखाने पर सारा स्टॉफ हतोत्साहित होता है। जैन ने कहा कि मेडिकल स्टॉफ बिना घर गए काम कर रहे हैं। वह कहते हैं कि वह दिन-रात काम कर रहे हैं, अब यह यह सब देखना पड़ेगा तो परेशानी होती है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने कहा कि अगर कोई भी दिक्कत है तो उसे बिलकुल ठीक किया जाएगा, लेकिन इए तरह से डॉक्टर व नर्सेज का टॉरगेट नहीं किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि बुधवार से एलएनजेपी अस्पताल का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच रखे एक बेड पर लाश पड़ी हुई थी। आरोप था कि घंटों पहले मृत कोविड मरीज की लाश हटाई नहीं गई है।