{"_id":"5bc13594bdec2269a92b569a","slug":"delhi-government-released-photographs-of-stubble-burning-along-delhi-chandigarh-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने जारी कीं हाइवे के किनारे पुआल जलाने की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार ने जारी कीं हाइवे के किनारे पुआल जलाने की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
Parali Burning
दिल्ली सरकार ने एक बार फिर कहा है कि पड़ोसी राज्यों की वजह से दिल्ली के गैस चैंबर में तब्दील होने की आशंका है। पंजाब व हरियाणा में पुआल जलाने के मामले सामने आए हैं। प्रमाण के तौर पर पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे की कई तस्वीरें भी साझा की हैं। इसमें खेतों में पुआल जलता दिख रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ पंजाब व हरियाणा से इस समस्या पर लगातार बात की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों राज्यों के किसान असहाय हैं। केजरीवाल ने आशंका जाहिर की है कि दिल्ली समेत पूरा एनसीआर एक बार फिर गैस के चैंबर में तब्दील होने जा रहा है। लोगों को इससे बड़ी समस्या होगी। यह एक तरह से अपराध है।
विज्ञापन
दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे की तस्वीरें जारी करते हुए इमरान हुसैन ने सवाल किया कि अगर हाइवे के नजदीकी इलाकों में ऐसी हालत है तो दोनों प्रदेशों के दूरवर्ती इलाकों की क्या हालत होगी? इससे साफ है कि पंजाब, हरियाणा के अलावा राजस्थान व उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फसलों के अवशेष जलाए जा रहे हैं। आने वाली सर्दियों में एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर को वायु प्रदूषण के संकट का सामना करना पड़ेगा। इमरान हुसैन ने केंद्र के साथ सभी राज्यों से गुजारिश की है कि इस मसले पर गंभीरता से काम करें। यह लोगों की सेहत से जुड़ा हुआ मसला है।
विज्ञापन