फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government rejected to cutting tree plant in south delhi

दिल्ली सरकार ने निरस्त की पेड़ काटने की मंजूरी, एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भेजा प्रस्ताव

Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Delhi government rejected to cutting tree plant in south delhi
delhi tree

दिल्ली सरकार ने दक्षिणी दिल्ली की सरकारी कॉलोनियों के पुनर्निर्माण में पेड़ काटने की पूर्व मंजूरी को निरस्त कर दिया। पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने इसमें नियमों को तोड़ने की बात करते हुए सिफारिश उपराज्यपाल को भेज दी है। हालांकि, इसमें से बड़ी संख्या में पेड़ प्रोजेक्ट की भेंट चढ़ चुके हैं।

विज्ञापन


इमरान हुसैन ने बताया कि नेताजी नगर, नौरोजी नगर व किदवई नगर में दिल्ली सरकार की ओर से 5600 से ज्यादा पेड़ काटने की मंजूरी दी गई थी। इनमें से किदवई नगर के प्रोजेक्ट की मंजूरी पहले की सरकार ने दी थी। यह प्रोजेक्ट लगभग तैयार है। अब तक करीब 3,300 पेड़ काटे भी जा चुके हैं। इमरान हुसैन के मुताबिक, बीते दिनों विभाग ने इसकी जांच कराई।
विज्ञापन


इसमें पता चला कि जिन शर्तों पर पेड़ काटने की इजाजत दी गई थी, उन्हें परियोजना प्रस्तावक एजेंसी पूरी नहीं कर रही है। पेड़ काटने से पहले दस पौधे लगाने का नियम ही नहीं तोड़ा गया, बल्कि जहां पेड़ लगने थे, उस जमीन को भी अभी वन विभाग को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान हुसैन ने बताया कि इतने बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां मिलने के बाद सरकार ने मंजूरी के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है। इसे उपराज्यपाल को भेज दिया गया है। साथ ही सिफारिश की गई है कि परियोजना प्रस्तावक एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed