फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government order to Vice principal take class in schools

दिल्ली सरकार का निर्देश, स्कूलों में वाइस प्रिंसिपल को भी लेनी होंगी क्लास

Sat, 04 Aug 2018 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Delhi Government order to Vice principal take class in schools

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में वाइस प्रिंसिपल को भी नियमित कक्षाएं लेनी होंगी। जहां प्रिंसिपल तैनात हैं, उन स्कूलों में वाइस प्रिंसिपल को सप्ताह में कम से कम 18 पीरियड लेने का फरमान जारी किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत सर्कुलर जारी कर दिया है। निदेशालय का यह फरमान माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के वाइस प्रिंसिपलों पर लागू होगा।  

विज्ञापन


निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया कि यह नियम उन वाइस प्रिंसिपल पर लागू नहीं होगा जो कि प्रिंसिपल की अनुपस्थिति में स्कूल प्रमुख का कार्यभार देख रहे होंगे। दरअसल, दिल्ली सरकार के बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल हैं, जहां वाइस प्रिंसिपल ही बतौर स्कूल प्रमुख का काम देख रहे हैं।
विज्ञापन


सर्कुलर में कहा गया कि निदेशालय की प्लानिंग ब्रांच ने बहुत पहले ही यह नियम लागू किया था कि वाइस प्रिंसिपल भी स्कूलों में कक्षाएं लेंगे, लेकिन इस नियम का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय में (सहायक निदेशक, शिक्षा) रमेश राम की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्कुलर में उन्होंने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल को यह सुनिश्चित करना है कि वह वाइस प्रिंसिपल को कक्षाओं का वितरण करें। उन्हें कम से कम सप्ताह में 18 पीरियड पढ़ाने को कहा जाए। स्कूल के टाइम टेबल में भी उनके द्वारा लिए जाने वाले पीरियड की जानकारी होनी चाहिए। जो सरकारी स्कूल इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed