सूरत की आग से सबक लेते हुए दिल्ली सरकार ने दिया आदेश, शहर के सभी कोचिंग सेंटरों की हो जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरत के कोचिंग सेंटर में भीषण आगजनी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अहम फैसला लिया है। सरकार ने सभी निदेशकों (अग्नि शमन सेवा) को आदेश दिया है कि ऊंची बिल्डिंगों में चल रहे सभी कोचिंग सेंटर्स की जांच की जाए और साथ ही उन सेंटर्स को बंद करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं जो चार मंजिल से ऊपर चल रहे हैं क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन है।
All coaching centres operating in high rise buildings shall be inspected by the Director (Fire Services) who shall take immediate action for closing down the operation of coaching institutes operating above the fourth floor in such buildings in violation of the fire norms. #Delhi https://t.co/OtX1rvKPgh
— ANI (@ANI) May 27, 2019
क्या हुआ था सूरत अग्निकांड में?
सूरत के सरथना इलाके में स्थित तक्षशिला कांप्लेक्स की तीसरी और चौथी मंजिल पर दोपहर को आग लग गई। बिल्डिंग में कई दुकानें और कोचिंग सेंटर हैं। हादसे के वक्त इमारत में 50 से ज्यादा छात्र और शिक्षक मौजूद थे। आग की लपटें देखकर वहां आए छात्रों ने जान बचाने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार से बात करके हर संभव मदद की जाएगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।