फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government misleading guest teachers, Says Vijendra Gupta

अतिथि शिक्षकों को गुमराह कर रही दिल्ली सरकार: विजेंद्र गुप्ता

Thu, 07 Mar 2019 02:32 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 07 Mar 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi Government misleading guest teachers, Says Vijendra Gupta
फाइल फोटो
विपक्ष ने दिल्ली सरकार पर अतिथि शिक्षकों को गुमराह करने का आरोप मढ़ा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार उन्हें नियमित करने के वादे में तो विफल रही ही, साथ ही बड़ी चालाकी से इसे केंद्र सरकार व उपराज्यपाल के पाले में सरका दिया है। दिल्ली सरकार ने सिर्फ गुमराह करने वाले निर्णय कैबिनेट में लिए हैं।
विज्ञापन


विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का वादा कर चुनाव में उतरी थी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक बार फिर उन्हें गुमराह यह कह रहे हैं कि अपनी उम्र तक अतिथि शिक्षक काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


इसका मतलब स्पष्ट है कि 60 साल तक पे-स्केल के सबसे नीचे पायदान पर बिना किसी पदोन्नति और अन्य सुविधाओं के उन्हें सरकार का बंधुआ मजदूर बनकर काम करना होगा। कोई रास्ता नहीं देख सरकार ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट में ये प्रस्ताव तो लाया गया, लेकिन शिक्षा, विधि और वित्त विभाग की स्वीकृति नहीं ली गई। ऐसे में इस प्रस्ताव का वहीं हश्र होना निश्चित प्रतीत होता है जो दिल्ली विधानसभा में 4 अक्तूबर 2017 को पेश बिल का हुआ था।


ये बिल भी बिना किसी नियम व अनिवार्य औपचारिक सहमति के बिना विधानसभा में पारित किया गया था। पिछले चार साल से सरकार अतिथि शिक्षकों का इस्तेमाल फुटबाल की तरह कर रही है। सरकार की नाकामियों की वजह से शिक्षक उस चौराहे पर खड़े हैं, जहां से इन्हें कोई अन्य राह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed