फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government minister Saurabh Bhardwaj demanded an inquiry into role of Baghel and Rahul on liquor scam in

AAP की छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में मांग, भूपेश बघेल और राहुल गांधी की भूमिका की हो जांच

Mon, 08 May 2023 07:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 May 2023 07:40 PM IST
सार

दिल्ली में शराब घोटाले में घिरी आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाल मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के नरम होने पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Delhi government minister Saurabh Bhardwaj demanded an inquiry into role of Baghel and Rahul on liquor scam in
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के पर्दाफाश पर भाजपा पर नरमी बरतने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, आप ने इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भूमिका की जांच करने की मांग की है। आप का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग की मिली भगत से शराब घोटाले को अंजाम जा रहा था।

विज्ञापन

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का सीएम बघेल और राहुल गांधी पर निशाना साधा
आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में शराब का कारोबार प्राइवेट नहीं, बल्कि सरकारी रूप से चलता है। यहां 800 सरकारी दुकानें और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) है। इस सरकारी कॉर्पोरेशन के ऊपर गंभीर आरोप लगे है। शराब घोटाले को अंजाम देने के लिए आबकारी विभाग में ऐसे अधिकारियों को लगाया गया। जिन्हें डराकर काम करवाना आसान हो। इस बात को स्पष्ट रूप से अधिकारियों के नामों के साथ मीडिया रिपोर्ट्स में भी लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले पर सीएम बघेल से पूछे सवाल
उन्होंने बताया कि इस शराब घोटाले में रायपुर के मेहर का भाई शामिल है। लिहाजा सवाल यह उठता है कि क्या मेयर का भाई किसी आबकारी आयुक्त को बदलवा सकता है? क्योंकि एक पूर्ण राज्य में आबकारी आयुक्त को बदलने की शक्ति सिर्फ मुख्यमंत्री के पास होती है। एक पूर्ण राज्य में बड़े पदों पर नियुक्ति मुख्यमंत्री ही तय करते हैं। छत्तीसगढ़ के मामले में एक ऐसे अधिकारी को आबकारी आयुक्त बनाया गया जो आसानी से बात सुन सकें और फिर उनकी देख-रेख के अंदर एक ऐसा सिंडिकेट चलाया गया। जिसके अंदर प्राइवेट शराब की भट्टी (डिस्टिलरी), एफएल-10 लाइसेंट होल्डर, राज्य स्तर और जिले स्तर के आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बोतल और होलोग्राम बनाने वाले लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed