फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government minister adopted Medical student

आर्थिक तंगी से जूझ रही छात्रा को दिल्ली सरकार के मंत्री ने लिया गोद

Tue, 10 Sep 2019 06:35 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 10 Sep 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi Government minister adopted Medical student
राजेंद्र पाल गौतम - फोटो : Social Media

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम एमबीबीएस करने वाली छात्रा शशि की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। उन्होंने छात्रा को गोद लेने की घोषणा करते हुए पढ़ाई, स्टेशनरी समेत दूसरी जरूरतों को भी पूरा करने की बात कही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील पर यह कदम उठाने का दावा करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सरकारें और समाज मिलकर राष्ट्र निर्माण में निर्णायक साबित होंगे।

विज्ञापन


इससे पहले छात्रा ने जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के तहत कोचिंग की थी। इसी शैक्षिक सत्र के लिए छात्रा ने नीट की परीक्षा दी थी। परीक्षा पास करने के बाद उसने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया है। शशि गरीब घर से है। उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और उन्हीं पर चार बच्चों समेत पूरे परिवार को चलाने का जिम्मा है।
विज्ञापन


छात्रा को गोद लेने का एलान करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि जिन बच्चों में इतनी प्रतिभा है कि सरकार की थोड़ी सी मदद से इतनी प्रतिष्ठित परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर मेडिकल इंजीनियरिंग के अच्छे कॉलेजों में दाखिला ले लिया, यकीनन इन बच्चों में लगन की कोई कमी नहीं। धनाभाव में इन बच्चों की शिक्षा नहीं रुकनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed