फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government likely to sell seized liquor at 25 pc less price

लोगों को 25 प्रतिशत कम दाम पर मिलेगी जब्त महंगी विदेशी शराब

Sun, 01 Dec 2019 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi government likely to sell seized liquor at 25 pc less price
पकड़ी गई शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला

आबकारी विभाग ने छापों में पकड़ी गई महंगी विदेश शराब को 25 फीसदी सस्ती दर पर बाजार में उतारने की योजना बनाई है। पहले इस शराब को नष्ट कर दिया जाता था लेकिन अब इसे सस्ते दामों पर बेचा जाएगा। 

विज्ञापन


आबकारी विभाग ने इस साल पंद्रह करोड़ की तीन लाख लीटर के करीब शराब जब्त की है जिसे अवैध तरीके से रेस्टोरेंट, बार, फार्म हाउस व पार्टी स्थलों पर परोसा जा रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार का आबकारी विभाग जब्त शराब को अगले साल जनवरी महीने में सेल लगाकर बेचेगा। इस दौरान विदेशी शराब, बीयर, भारत में निर्मित अंग्रेजी शराब लोग खरीद सकेंगे। आबकारी विभाग ने वित्त विभाग को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा था जिसे स्वीकृति मिल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग के अनुसार नए साल से इसकी शुरुआत की जा सकती है। इस तरह दिल्ली ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जो राजस्व बढ़ाने के लिए इस तरह का प्रयास करेगा।  आबकारी विभाग जून महीने से ही इस प्रयास में लगा था। पहले चरण में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आठ दुकानों पर इस जब्त शराब की बिक्री की जाएगी। 


इस तरह से बिना लागत के ही दिल्ली सरकार के खजाने भरेंगे। हालांकि शराब का लैब में टेस्ट होगा इसके बाद ही उपभोक्ताओं को इसे बेचा जाएगा। आबकारी विभाग ने 2018-19 में 15 करोड़ रुपये की शराब जब्त की थी जिसे अभी तक नष्ट नहीं किया गया है। आबकारी विभाग एक कमेटी बनाकर शराब की बिक्री करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed