{"_id":"5e8f4e558ebc3e78ab70b1cf","slug":"delhi-government-launched-operation-shield-to-prevent-from-corona-arvind-kejriwal-appeals-to-people-to-follow-rules","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन शील्ड से कोरोना का कहर रोकने में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री ने जनता से की नियमों को मानने की अपील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन शील्ड से कोरोना का कहर रोकने में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री ने जनता से की नियमों को मानने की अपील
Thu, 09 Apr 2020 10:03 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार आपरेशन शिल्ड के सहारे कोरोना वायरस को रोकने की कोशिश में जुटी है। दिल्ली के 21 कन्टेनमेंट इलाकों में चल रहे इस ऑपरेशन के तहत लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। वहीं, उनके जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को कोरोना से बचाने के लिए इस ऑपरेशन को लांच किया है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 21 ऐसे इलाकों की पहचान की गई है, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण ज्यादा है। इन सभी इलाकों को सील कर दिया गया है। उन्होंने जनता से नियमों का पालन करने की अपील की है। ऐसे में लोग अपनी जिंदगी के लिए नियमों का पालन करें। इससे दिल्ली को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने शिल्ड का मतलब समझाया
- एस : बकौल केजरीवाल, एस अक्षर का मतलब सील करने से है। यहां से न तो लोग बाहर जाएंगे और न ही बाहर से कोई अंदर जाएगा।
- एच : शब्द होम क्वारंटीन से जुड़ा है। इलाके के लोग अपने घरों से भी बाहर नहीं निकलेंगे।
- आई : अक्षर का मतलब आइसोलेशन एंड टेस्टिंग है। जिन लोगों को कोरोना वायरस को संक्रमण है, उनको उस कमरे के अंदर आइसोलेट किया जाता है और पिछले दिनों में वह कहां-कहां घूमे, यह सीसीटीवी और मोबाइल फोन के जरिये पता करके उन सभी लोगों को चिह्नित किया जाता है और सभी लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है।
- ई : अक्षर का मतलब एसेंशियल सप्लाई है। संबंधित इलाकों में लोगों को जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति डोर-टू-डोर की जा रही है।
- एल : अक्षर का मतलब लोकल सेैनिटाइजेशन है। उस पूरे एरिया को सैनिटाइज कर दिया जाता है।
- डी: डिस-इंफेक्ट, पूरे इलाके में दवा का छिड़काव