{"_id":"5b955169867a557ff666ab03","slug":"delhi-government-launch-40-services-at-home-scheme-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आज से शुरू होगी केजरी सरकार की 40 सेवाएं घर तक पहुंचाने वाली डोर स्टेप योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आज से शुरू होगी केजरी सरकार की 40 सेवाएं घर तक पहुंचाने वाली डोर स्टेप योजना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Sep 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लोगों को सोमवार से 40 सरकारी सेवाएं घर पर ही दी जाएंगी। इन सेवाओं में विवाह प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पानी का नया कनेक्शन सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं। ये सेवाएं 50 रुपये के अतिरिक्त शुल्क के साथ मुहैया करायी जाएंगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस साल की शुरुआत में घर तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रस्ताव दिया था और आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इसे रोक रखा है।
विज्ञापन
हालांकि, उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने चार जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में शासन के विस्तृत मानदंड तय करते हुए योजना को लेकर सरकार के आगे बढ़ने का रास्ता साफ कर दिया था।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार का दावा है कि योजना के तहत सूचीबद्ध सेवाओं के लिए अब राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को कतार में खड़ा होने की जरूरत नहीं होगी।