{"_id":"609fcd6c8ebc3edca35a4182","slug":"delhi-government-issued-rs-1051-crore-for-salaries-of-delhi-nagar-nigam-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने नगर निगम कर्मियों के वेतन के लिए दिए 1051 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार ने नगर निगम कर्मियों के वेतन के लिए दिए 1051 करोड़ रुपये
Sat, 15 May 2021 07:02 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 15 May 2021 07:02 PM IST
सार
दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा शासित नगर निगम इस कोरोना के आपातकाल में भी कर्मचारियों को वेतन देने में असफल रहा। इसमें वे कर्मचारी भी शामिल रहे हैं जो कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में काम करते रहे हैं...
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम कर्मचारियों के वेतन को लेकर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच लंबे समय से टकराव बना हुआ था। इस मुद्दे पर दोनों पक्ष अदालत की लड़ाई तक लड़ चुके हैं, फिर भी इस मामले का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। लेकिन इसी बीच दिल्ली सरकार ने निगम कर्मचारियों को वेतन देने के लिए 1051 करोड़ रुपये का भारी भरकम फंड जारी किया है। आप ने भाजपा पर कर्मचारियों का वेतन देने में अक्षम होने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
इस 1051 करोड़ रुपये में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए 366.9 करोड़, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए 432.8 करोड़ और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए 251.6 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा शासित नगर निगम इस कोरोना के आपातकाल में भी कर्मचारियों को वेतन देने में असफल रहा। इसमें वे कर्मचारी भी शामिल रहे हैं जो कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में काम करते रहे हैं, उसके इस रवैये के कारण हजारों कर्मचारियों और उनके लाखों परिवार वालों को असहनीय कष्ट सहना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की स्थिति को देखते हुए ही दिल्ली सरकार यह फंड जारी कर रही है, जिससे इस आपातकाल में सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जा सके। उन्होंने यह भी कहा है कि इस फंड का इस्तेमाल केवल कर्मचारियों का वेतन देने में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इस पैसों का कोई अन्य उपयोग नहीं होना चाहिए।